Shivling Niyam: घर में स्थापित कर रहे हैं शिवलिंग, अवश्य जानें इससे जुड़े ये 5 खास नियम

Update: 2025-11-19 04:06 GMT
Shivling Niyam: हिंदू धर्म में भगवान शिव का एक प्रतीक और प्रतिनिधित्व है, जो शिव के निराकार या अमूर्त स्वरूप को दर्शाता है। यह आमतौर पर एक गोलाकार पत्थर होता है जिसे शिवलिंग कहा जाता है। यह पूरे ब्रह्मांड का प्रतीक भी माना जाता है। घर में मंदिर का स्थान सबसे ज्यादा पवित्र होता है। क्योंकि यहां देवी-देवताओं की मूर्तियां और धार्मिक ग्रंथ रखे जाते हैं। वहीं कई लोग घर के मंदिर में शिवलिंग स्थापित करते है। घर के मंदिर में शिवलिंग रखना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन इसे स्थापित करते समय कुछ महत्वपूर्ण नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि हमें पूजा का पूरा लाभ मिल सके। ऐसे में आज हम आपको घर में शिवलिंग स्थापित करने से जुड़े पांच ज्योतिष उपायों के बारे में बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
सही आकार का शिवलिंग :
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में अंगूठे के आकार के जितना या थोड़ा सा बड़ा शिवलिंग रखना शुभ होता है। इससे शिवलिंग की देखभाल और पूजा करना भी आसान होता है। ज्यादा बड़े या ज्यादा छोटे शिवलिंग को घर में रखने से बचना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है।
शिवलिंग की सही दिशा:
शिवलिंग को घर की उत्तर व उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में रखना पवित्र और शुभ माना गया है। वहीं इस बात का भी खासतौर से ध्यान रखें कि शिवलिंग की जलाधारी (शिवलिंग का वह भाग जहां से जल बहता है) का मुख हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में शिवलिंग स्थापित करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहता है।
शिवलिंग की संख्या:
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में एक ही शिवलिंग रखना शुभ माना जाता है। घर में एक से ज्यादा शिवलिंग आपके लिए वास्तु दोष का कारण भी बन सकते हैं। शिवलिंग की तीव्र ऊर्जा को सही ढंग से संतुलित रखना आवश्यक है एक से अधिक शिवलिंग रखने से घर की सकारात्मक ऊर्जा असंतुलित हो सकती है और साथ ही साथ ग्रह दोष भी उत्पन्न हो सकते हैं।
शिवलिंग स्थापना का दिन:
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है, और इस दिन उनकी पूजा-आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति भी होती है। शिवलिंग स्थापना के लिए सोमवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है विशेषकर सावन के महीने में शिवलिंग स्थापित करना भक्तों के लिए अत्यधिक लाभकारी होता है।
घर में न रखें ऐसा शिवलिंग :
घर में कभी भी खंडित शिवलिंग नहीं रखना चाहिए, इससे आपको नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। यदि किसी कारणवश शिवलिंग खंडित हो गया है, तो क्षमा मांगते हुए उसे बहते साफ जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। वहीं शिवलिंग को कभी भी अपने बेडरूम में स्थापित नहीं करना चाहिए। इससे नकारात्मका बढ़ सकती है। इसे हमेशा किसी चौकी या साफ-सुथरे स्थान पर रखना चाहिए।
Tags:    

Similar News