Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में शनि दोष से चाहते हैं राहत तो नौ दिन करें ये उपाय, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होगा कम
Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि शनिदोष को दूर करने से लेकर साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति पाने का अति शुभ समय होता है. इस साल 22 सितंबर 2025 से नवरात्रि तिथियां शुरू हो रही हैं. ऐसे में अगर शनिवार के कुछ विशेष उपाय करें तो शुभ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं. नवरात्रि के दौरान की गई पूजा से शनि के क्रूर प्रभाव को कम किया जा सकता है. आइए जानें नवरात्रि पर कौन से उपायों को करके शनिदेव के क्रूर प्रभावों को कम किया जा सकता है|
मां कालरात्रि की पूजा आराधना:
जब नवरात्रि के दौरान सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि की पूजा आराधना की जाए तो मन को शांत रखें और माता की श्रद्धा पूर्वक आराधना करें. मां कालरात्रि का शनिदेव पर नियंत्रिण होता है. ऐसे में शनिदेव का प्रभाव कम से कम हो जाता है|
दुर्गा सप्तशती का पाठ:
नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ पूरे नौ दिन तक नियमित रूप से करें. शनि दोष दूर होगा और साढ़ेसाती व ढैय्या का प्रभाव कम होगा. माता की पूजा आराधना के बाद शनि देव के मंत्र का जाप करें. मंत्र है "ॐ शं शनैश्चराय नमः". इस उपाय को करने से फर्क आप खुद महसूस करेंगे|
हनुमान जी की पूजा और व्रत:
नवरात्रि के दौरान हनुमान जी की भी विशेष पूजा करें. शांत मन से हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी के निमित्त व्रत का संकल्प करें. इससे शनिदेव के दोष और उनके प्रतिकूल प्रभाव कम होंगे और संकटों का निवारण होगा|
शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या दूर करने के कुछ और उपाय:
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा क. तिल या सरसों के तेल का दीया जलाएं.
शनिवार के दिन जरूरतमंदों में तेल का दान करें.
शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाएं और वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शनिवार के दिन नहाने के पानी में काले तिल डालकर नहाएं. शनि ग्रह की क्रुरता शांत होगी|