Shardiya Navratri 2024: प्रथम दिन लगाएं इन खास चीजों का भोग मां शैलपुत्री देंगी सुख-समृद्धि

Update: 2024-09-30 04:07 GMT
Shardiya Navratri 2024: हिंदू धर्म में नवरात्र का पर्व बहुत ही शुभ माना जाता है। यह मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इन नौ दिनों Shardiya Navratri 2024 साधक देवी दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं, जिससे उनकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
मां शैलपुत्री का भोग
नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है। देवी को सफेद रंग बेहद प्रिय है। इसलिए उन्हें सफेद रंग की चीजों का भोग (Navratri 2024 Bhog) लगाना बेहद शुभ माना जाता है। यदि आप इस नवरात्र पर माता शैलपुत्री की पूर्ण कृपा प्राप्त करना चाहते हो, तो आपको उन्हें सफेद
बर्फी, घर प
र दूध से बनी शुद्ध मिठाई, हलवा, रबड़ी या मावे के लड्डू आदि चीजों का भोग लगाना चाहिए।
मां शैलपुत्री पूजन मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
वन्दे वांच्छित लाभाय चंद्रार्धकृतशेखराम्‌। वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्‌।।
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
Tags:    

Similar News

-->