Shaniwar ke Upay: शनिवार को करें ये खास उपाय, खुल जाएंगे आपकी बंद किस्मत के ताले

Update: 2025-07-26 03:27 GMT
Shaniwar ke Upay: शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है। शनिवार को उनकी पूजा के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से शनि महाराज की पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं। शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है। कहा जाता है कि वे व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यही वजह है कि शनिदेव को न्यायाधीश की उपाधि प्राप्त है। जो व्यक्ति अच्छे कर्म करता है, उन पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। वहीं जो व्यक्ति बुरे कर्मों में लिप्त रहता है, उन पर शनिदेव का प्रकोप बरसता है। वहीं अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो शनिवार के दिन कुछ उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में|
पीपल के पेड़ पूजा:
शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करें, जल अर्पित करें और तेल का दीपक जलाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और कृपा हमेशा मिलती है।
शनिवार के दिन करें इन चीजों का दान:
शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन काला तिल, काला छाता, सरसों का तेल, काली उड़द और जूते-चप्पल का दान करें। इससे जीवन की समस्याएं कम होती हैं।
लोहे का दीपक जलाएं :
कहा जाता है कि लोहा धातु में शनि देव का वास होता है। ऐसे में शनिवार और मंगलवार के दिन लोहे के दीपक में सरसों का तेल डालकर जलाएं। ऐसा करने से व्यक्ति का दुर्घटना से बचाव होता है।
शनिवार के दिन दीपक जलाते समय उसमें एक लौंग डाल दें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। ये उपाय आपकी आर्थिक लाभ कराता है। अगर ये उपाय निरंतर करते हैं, तो धन की कभी कमी नहीं हो पाएगी।
Tags:    

Similar News