Shani Maharaj इस चीजों का दान करने से होंगे प्रसन्न

Update: 2024-07-05 14:26 GMT
Shani Maharaj ज्योतिष न्यूज़ :  सनातन धर्म में शनि देव को कर्मों का दाता माना गया है और ये जातक को उसके कर्मों के अनुरूप फल प्रदान करते हैं अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव शुभ फल देते हैं तो वही बुरे कर्म करने वालों को शनि दंड भी देते हैं ऐसे में अधिकतर लोग शनि को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा आराधना और भक्ति में लीन रहते हैं
 बरसात का मौसम अहम माना जाता है इस दौरान बारिश के कारण चारों ओर हरियाली रहती है इस साल सावन की शुरुआत 22 जुलाई से होने जा रही है ऐसे में अगर बरसात के मौसम में कुछ चीजों का दान गरीबों और जरूरतमंदों को किया जाए तो शनिदेव अतिप्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि आप बरसात के मौसम में किन चीजों का दान कर सकते हैं।
 बरसात में करें इन चीजों का दान—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि का संबंध काले रंग से होता है ऐसे में इस महीने गरीबों और जरूरतमंदों को काले रंग की चीजों का दान जरूर करें ऐसा करने से शनि कृपा बरसती है और कष्ट कम हो जाते हैं इसके अलावा आज बरसात के मौसम में गरीबों को छाते का दान कर सकते हैं माना जाता है कि इस मौसम में काले रंग के छाते का दान करने से शनि प्रसन्न होकर कृपा करते हैं।
 इसके अलावा इस मौसम में गरीबों व जरूरतमंदों को आप चप्पल जूते का दान भी दे सकते हैं इसे करना शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर बरसात में कुत्तों को खाने पीने की चीजें उपलब्ध कराई जाए साथ ही उनकी सेवा की जाए तो इससे शनिदेव प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और परेशानियों को दूर कर देते हैं साथ ही तरक्की के योग बनते हैं।
Tags:    

Similar News

-->