Shani Jayanti 2025: इस साल 27 मई 2025 को शनि जयंती है।ज्योतिष गणना के मुताबिक इस तिथि पर कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र के साथ-साथ सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है। वहीं न्याय के देवता शनि भी मीन राशि में विराजित है। ऐसे में कुछ राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आइए इनके नाम जानते हैं।
वृषभ राशि:
शनि जयंती पर वृषभ राशि वालों की सुख-सुविधाओं में अच्छी बढ़ोतरी होगी। आपको सुख-सुविधा से जुड़े सभी साधनों की प्राप्ति हो सकती है। सेहत में चल रही परेशानियां भी दूर होंगी। व्यापार की चिंताएं भी दूर होंगी। खास बात यह है कि संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। शनि महाराज के प्रभाव से आपको ऋण से मुक्ति प्राप्त होगी। नए अवसर का मार्ग खुलेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होगा।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों को घर-परिवार, जीवनसाथी समेत इष्ट-मित्रों का साथ प्राप्त होगा। भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और करियर में भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक उन्नति का संकेत बन सकता है। नौकरी-व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी। शनि महाराज की कृपा से आपके व्यापार में चल रही दिक्कतों का भी निवारण होगा। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं।
मकर राशि वालों पर शनि देव की हमेशा कृपा बनी रहती है। इसलिए शनि जयंती पर इस राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। आपको नया घर या वाहन खरीदने के संकेत मिलेंगे। हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण लाभ मिलने की संभावना है। आपके सुख में वृद्धि होगी। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। सौभाग्य की प्राप्ति संभव है। निवेश अच्छा लाभ दे सकता है।
Tags: