Shani Dhaiya: शनि ढैय्या का नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इससे घबराने की बजाय इस दौरान साहस और धैर्य से काम लेने की जरूरत होती है। शनि ढैय्या हर किसी के लिए बुरी नहीं होती। अगर कुंडली में ग्रहों की स्थिति अनुकूल है तो ये खूब लाभ भी प्रदान करती है। फरवरी में ग्रहों में होने वाले बदलावों का शनि ढैय्या से पीड़ित राशियों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
इन राशियों के लिए शुरू होगा 'गोल्डन टाइम'
फरवरी में धनु और सिंह राशि वालों का गोल्डन समय शुरू होने वाला है। बता दें इन दोनों राशियों पर शनि ढैय्या चल रही है और फरवरी में ग्रहों की चाल में होने वाले बदलाव इन राशियों को खूब लाभ प्रदान करेंगे।
धनु राशि Sagittarius
धनु राशि वालों के लिए फरवरी का समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। भले ही आप पर ढैय्या का प्रभाव है लेकिन इस महीने ग्रहों की चाल में होने वाले बदलाव आपको अचानक धन लाभ प्राप्त होने के संकेत दे रहे हैं। लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू होंगे। नौकरी में कई शानदार अवसर प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। निवेश से भी आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी। अटके काम पूरे होंगे।
सिंह राशि वालों पर भले ही शनि ढैय्या चल रही है लेकिन फरवरी का महीना आपके लिए शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी। विदेश जाने या बड़ी प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। विदेश जाने की भी योजना बन सकती है।