Shani Dev Upay: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए अपनाएं ये अचूक उपाय

Update: 2025-05-31 03:04 GMT
Shani Dev Upay: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को क्रूर ग्रह माना गया है. जिन लोगों की कुंडली में शनि की स्थिति खराब होती है उन्हें जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. दरअसल शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से अच्छे या बुरे परिणाम देते हैं. अगर कोई व्यक्ति जाने-अनजाने में बुरे काम करता है तो वह शनि देव की नजर से बच नहीं सकता. शनि देव उसे दंड जरूर देते हैं. साथ ही शनि देव की नाराजगी के कारण व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अगर शनि देव किसी से नाराज हो जाते हैं तो उसे उसकी मेहनत का फल नहीं मिलता और निजी रिश्तों में भी खटास आ जाती है|
साथ ही रिश्ते भी टूटते हैं और आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. इसलिए ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे शनि देव की नाराजगी हो. जिन लोगों की कुंडली में शनि कमजोर है या शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है, ऐसे लोगों को भी कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं जिनसे शनि देव प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं. साथ ही इन उपायों की मदद से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का असर भी कम होता है।
शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से वे प्रसन्न होते हैं। साथ ही इस दिन हनुमान जी की भी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
शनिवार के दिन शनिदेव के साथ-साथ पीपल के पेड़ की भी पूजा करनी चाहिए। इस दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
अगर आपसे जाने-अनजाने में कोई गलती हुई है तो शनिदेव से अपनी गलतियों के लिए क्षमा जरूर मांगें और सही काम करने की कोशिश करें।
शनिदेव की कृपा पाने के लिए मूक जानवरों, मजदूर वर्ग, असहाय और बुजुर्गों की मदद करें।
Tags:    

Similar News