इन आदतों पर हमेशा नाराज रहते हैं शनि देव

शनिदेव ब्याज पर पैसे देने वालों पर कभी खुश नहीं रहते हैं। ऐसे लोगों को शनिदेव की कृपा

Update: 2023-01-31 16:08 GMT
शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है लेकिन अगर शनिदेव नाराज हो जाते हैं तो इंसान की जिंदगी को नर्क बना देते हैं। कुछ ऐसी गलतियां होती हैं जिन्हें करने से तो शनिदेव बहुत ही ज्यादा नाराज होते हैं और उनके बने बनाए काम बिगाड़ देते हैं। 17 जनवरी 2023 से शनि देव कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और अब शनि देव 31 अगस्त 2023 से कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में कुछ ऐसे काम है जो नहीं करने चाहिए।
इन आदतों पर हमेशा नाराज रहते हैं शनि देव
-शनिदेव उन लोगों पर हमेशा नाराज रहते हैं जो लोग गंदगी फैलाते हैं और साफ – सफाई नहीं रखते हैं। ऐसे लोगों को जिंदगी में कभी भी सफलता नहीं मिलती। ऐसे लोगों को शनि देव हमेशा बीमार रखते हैं इसीलिए हमेशा साफ सफाई रखना चाहिए।
– शनिदेव ब्याज पर पैसे देने वालों पर कभी खुश नहीं रहते हैं। ऐसे लोगों को शनिदेव की कृपा कभी नहीं मिलती है और कभी ना कभी तगड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
–बाथरुम और किचन गंदा करने वाले लोगों पर भी शनिदेव कभी खुश नहीं रहते हैं जो लोग झूठे बर्तन रात को छोड़ देते हैं। उन पर शनिदेव ही नहीं बल्कि राहु का भी प्रकोप रहता है। ऐसे लोगों को कभी भी अपने काम में सफलता नहीं मिलती है।
–जो लोग पैर को घसीट कर डालते हैं मतलब घसीट कर चलते हैं तो ऐसे लोग हमेशा परेशान रहते हैं। शनिदेव हमेशा ऐसे लोगों पर रूष्ट रहते हैं। इसीलिए कभी भी बैठे-बैठे पर नहीं हिलाना चाहिए।
Tags:    

Similar News