वट सावित्री पर परिजनों को भेजें शुभकामना संदेश

Update: 2023-05-18 17:50 GMT
सनातन धर्म में वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2023) का विशेष महत्व माना गया है. यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है. आपको बता दें कि ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वट सावित्री का व्रत (Vat Savitri Vrat 2023) धारण किया जाता है. आपको बता दें कि आगामी 19 मई को जेठ अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2023) पड़ रहा है. इस दिन वट सावित्री शुभकामना संदेश भेजना काफी कल्याणकारी होता है. ऐसे में अगर आप अपनों को शुभकामना संदेश भेजना चाह रहे हैं, तो हम आपके लिए एक से एक शुभकामना संदेश लेकर आए हैं.
1- वट सावित्री लाया है खुशियां हज़ार
उत्साह से मनाएं हम यह खास त्योहार
सब के कष्ट सारे दूर हो जाएं
खुश रहे हम सबका परिवार
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं!
2- अन्न जल के बिन व्रत धारण करना
भगवान की मन से सेवा करना
उनकी हम सब पर ऐसी कृपा हो जाए
हम सब खूब खुश रहें और प्यार बना रहे..
वट सावित्री की हार्दिक बधाई
3- बड़ों के आशीर्वाद से
सब कुशल मंगल हो
वट सावित्री की हार्दिक बधाई हो
4- छोटी सी ख्वाहिश दिल में लेकर
पूजा में लीन रहना है
वट सावित्री की हमेशा कृपा बनी रहे
बस यही आपसे कहना है..
वट सावित्री की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
यह भी पढ़ें: Jyeshtha Pradosh Vrat 2023 Date: कब है ज्योष्ठ माह का पहला प्रदोष व्रत? जानें पूजा विधि और महत्व
5- साल भर के बाद
सावित्री व्रत आया है
ईश्वर के आशीर्वाद से
ढेर सारी खुशियां लाया है
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं
6- दुख सारे मिटाने के लिए
वट सावित्री का आशीर्वाद पाने के लिए
मन से पूजन करना चाहिए हमको
वट सावित्री की हार्दिक बधाई सबको..!
7- समय होता नहीं है किसी के पास
वक्त निकाला जाता है
वट सावित्री का आशीर्वाद पाने को
विधि विधान से पूजा पाठ करना पड़ता है..
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं..
8- समय निकाल कर इस दिन
वट की पूजा करने से
भंडार सारे भर जाएंगे
मात्र मन में सुमिरन करने से.
वट सावित्री की हार्दिक शुभकामनाएं.
Tags:    

Similar News

-->