Sawan Special Mehndi Designs:सावन का महीना आते ही बिहार की गलियों, गांवों और शहरों में भक्ति और श्रृंगार की खुशबू घुलने लगती है। हरियाली तीज, सावन सोमवार और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों की तैयारी खास तौर पर महिलाओं के बीच देखने को मिलती है। इस पवित्र महीने में मेहंदी लगाना न केवल श्रृंगार का हिस्सा होता है, बल्कि शुभता और सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है।
हिना खान स्टाइल मिनिमल मेहंदी डिजाइन
टीवी एक्ट्रेस हिना खान का सिंपल लेकिन ग्रेसफुल मेहंदी लुक आजकल खूब वायरल हो रहा है। अगर आप कम समय में classy look चाहती हैं, तो यह डिजाइन आपके हाथों को elegant लुक देगा। यह डिजाइन खासकर युवतियों के लिए एक शानदार विकल्प है।
कमल के फूल से सजी मेहंदी
कमल का फूल शुभता और सौंदर्य का प्रतीक है। इसे आप हथेली, उंगलियों या कलाई के पास बनवा सकती हैं। यह डिजाइन हरियाली तीज जैसे पारंपरिक पर्वों पर divine and feminine look देता है।
मंडला स्टाइल मेहंदी | गोल चक्र वाली डिजाइन
वाली मेहंदी उन लोगों के लिए है जो गोल डिजाइनों को पसंद करते हैं। इसकी बारीकी और सिमेट्रिकल लुक आपको मॉडर्न और पारंपरिक दोनों अंदाज देती है। सावन के मौकों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।
इस डिजाइन में हथेली के बीच एक चक्र बनाया जाता है, जिससे नीचे की ओर लटकन जैसे पैटर्न जुड़ते हैं। यह यूनीक स्टाइल festive vibes के लिए एकदम फिट है, खासकर Sawan Somwar या Raksha Bandhan के दिन।
Tags: