Sawan 2025: सावन हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना है, जो महादेव की पूजा के लिए समर्पित है। इस महीने देशभर में कांवड़ यात्रा और शिवालयों में महाकाल की पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि सावन में शिव परिवार की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस बार सावन 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 को खत्म होने जा रहा है। खास बात यह है कि सावन में सृष्टि का संचालन स्वयं महादेव के हाथ में होता है, इसलिए साधक को शिव पूजा का फल जरूर मिलता है। वहीं, ज्योतिषीय दृष्टि से भी इस साल सावन खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने ग्रहों का खास संयोग बन रहा है। दरअसल, न्याय के कारक शनि 13 जुलाई 2025 को वक्री होने जा रहे हैं। इसके अलावा बुध 28 जुलाई 2025 को वक्री होंगे। हालांकि, राहु-केतु पहले से ही वक्री अवस्था में हैं। ग्रहों के इस दुर्लभ संयोग के कारण कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं उनके नाम।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों के लिए सावन माह बेहद खास रहने वाला है। आपको कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। जो काम करने के लिए आप वर्षों से प्रयास कर रहे थे, वह सावन में पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। शादी-विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपकी आर्थिक परेशानियां भी दूर होंगी। अगर व्यापार में धन से जुड़ी कोई समस्या आ गई थी, तो शिव जी की कृपा से दूर होगी। रिश्ते पहले से मधुर होंगे। निवेश में अच्छा लाभ होगा।
कर्क राशि वालों के धन के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी के लिए किए गए प्रयासों का फल मिलेगा। बेरोजगार युवाओं को मनचाहा काम मिलने से जीवन बेहतर बनेगा। सावन महीना जीवन में नयापन और संतुलन लेकर आएगा। पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
तनाव में कमी आएगी इसलिए मानसिक संतुलन बेहतर होगा। पदोन्नति के अवसर भी मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी सौहार्द और सुधार की संभावना है। घर परिवार में खुशियों का वास होगा।
मीन राशि:
मीन राशि के लिए सावन कल्याणकारी रहने वाला है। आप वाहन, जमीन या किसी वस्तु को खरीद सकते हैं। व्यापार में बुजुर्गों की सलाह इस समय आपके लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध हो सकती है। नए निवेश के लिए भी यह एक उपयुक्त समय है। अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।
यह समय आपके लिए कई नए अवसर लेकर आएगा। माता के साथ संबंधों में भी मिठास लौट सकती है। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी। यह समय पुराने जख्मों से निकलकर नई शुरुआत वाला रहेगा।मनमुताबिक मुनाफा मिलने के योग है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है।
Tags: