Sawan 2025: सावन में सजने लगते हैं मंदिर.. बजने लगता है शिव का डमरू, इन संदेशों से दें सभी को शुभकामनाएं

Update: 2025-07-11 04:40 GMT
Sawan 2025: प्रेम, तप, भक्ति और शिव भक्ति का प्रतीक माने जाने वाले सावन की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से हो चुकी है। भोलेनाथ का यह प्रिय महीना है, जिसमें पूजा-पाठ, दान-दक्षिणा समेत अन्य पुण्य कर्म करने का फल अवश्य मिलता है।
शास्त्रों के अनुसार, सावन में भगवान शिव धरती पर आते हैं और भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। इतना ही नहीं, इस समय स्वयं महादेव संपूर्ण सृष्टि का संचालन भी करते हैं, इसलिए भगवान को प्रसन्न करने के लिए शिव मंदिरों में भव्य पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा, देश भर में कांवड़ यात्राएं भी निकाली जाती हैं, जिसमें भक्त पवित्र नदियों से जल लाकर शिवलिंग या ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाते हैं।
चूंकि आज सावन का पहला दिन है, इसलिए कांवड़ यात्राएं भी शुरू हो गई हैं। ऐसे में आप सावन के पहले दिन इन संदेशों के जरिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को सावन माह की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
एक पुष्प
एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
कर दे सबका उद्धार।
सावन की आपको शुभकामनाएं।

सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं
अनादि शिव हैं, ओंकार शिव हैं
शिव ही ब्रह्म, शिव ही शक्ति हैं।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

करता करे न कर सके
शिव करे सो होय
तीन लोक नौ खंड में
महाकाल से बड़ा न कोई।

सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
सावन में मंदिर सजने लगता है,
शिव का डमरू बजने लगता है,
हर हृदय शिव-शिव कहने लगता है
भक्ति का अलख जगने लगता है।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है,
शिव शक्ति है, शिव भक्ति है,
आओ सावन में भगवान शिव का नमन करें
उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं

कण-कण में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं
वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य काल भी शिव हैं
आप सभी को सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं
Tags:    

Similar News