Sawan 2025 Remedies: श्रावण माह में इन उपायों से होते हैं भोले भंडारी जल्द प्रसन्न
Sawan 2025 Remedies: सावन का महीना भगवान शिव को सबसे प्रिय है. जब भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीर सागर में योग निद्रा में होते हैं और चातुर्मास के दौरान भगवान शिव समेत अन्य देवता सृष्टि का संचालन करते हैं, इसका पहला महीना सावन होता है जो भोलेनाथ को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए सबसे अच्छा होता है. इस साल सावन का महीना 11 जुलाई, शुक्रवार से शुरू होकर 09 अगस्त, शनिवार तक रहेगा. सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा और प्रार्थना करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द से जल्द पूरी होती हैं. इस महीने में शिव और शक्ति दोनों की पूजा और ध्यान करने से कई गुना फल मिलता है. सावन के महीने में शिवलिंग पर गंगाजल, जल, दूध, दही और बेलपत्र चढ़ाने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है. आइए जानते हैं सावन के महीने में कौन से उपाय करने से क्या फल प्राप्त होते हैं|
सावन माह कौन-कौन से उपाय लाभकारी:
1- सावन में शिवलिंग का करें जलाभिषेक:
भगवान शिव का एक नाम भोलेभंडारी भी है, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं और यह एक लोटा जल अर्पित करने से प्रसन्न हो जाते हैं। ऐस में शिवजी की कृपा पान के लिए सावन के हर दिन शिवलिंग पर शुद्ध जल, गंगाजल, दूध, दही, शहद और पंचामृत से अभिषेक करना बहुत ही शुभ होता है।
2- सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र, शमी के पत्ते, भांग और धतूरा करें अर्पित
भगवान शिव का का एक नाम नीलकंठ भी हैं। समुद्र मंथन से निकले विष को अपने कंठ में धारण करने के कारण भगवान शिव का एक नाम नीलकंठ भी पड़ा। ऐसे में सावन के महीने में नीलकंठ को प्रसन्न करने के लिए हर दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, शमी के पत्ते, भांग के पत्ते और धूतरा अर्पित करें।
सावन में शिव आराधना और मंत्रों का जाप करने से शिवजी की कृपा हमेशा बनी रहती है और बड़े से बड़ा कष्ट भी समाप्त हो जाता है। ऐस में हर सावन महीने के हर दिन ऊं नम:शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
4- सोमवार का व्रत रखें:
सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है। सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रत रखने से वैवाहिक जीवन सुखी रहता है और जिन लोगों का विवाह नहीं होता उनका विवाह जल्दी से जल्दी होता है। ऐस में विधि-विधान के साथ सावन सोमवार का व्रत रखना चाहिए।
5- शिव चालीसा का पाठ करें:
सावन के महीने में शिव चालीसा का पाठ करना बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होता है।
6- सावन में दान-पुण्य और नंदी को हरा चारा खिलाएं:
सावन में गरीबों को भोजन करवाना और दान-पुण्य करना बहुत ही फलदायी होता है। इसके अलावा सावन के महीने में नंदी को हरा चारा भी खिलाएं।
श्रावण माह के अन्य उपाय:
जिन लोगों को कार्यों में लगातार असफलता मिलती हो और मन की इच्छाएं न पूरी हो पा रही हो तो सावन के महीने में हर रोज 11 या 21 बेलपत्र ले लें। इस पर चंदन से ॐ नमः शिवाय लिखकर इसे शिवलिंग पर चढ़ा दें।
आर्थिक परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए सोमवार के दिन भोलेनाथ को गन्ने के रस से अभिषेक करें और माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं। इसे जीवन में धन की कमी दूर होगी।
दांपत्य जीवन में होने वाली परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए पति और पत्नी को मिलकर पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें। इस दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।