5 जून को बदलेगा शनि की चाल, मेष समेत इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बनेगा धन का योग

4 राशियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें राशि के वक्री होने से सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। ये हैं वो 4 राशियां…

Update: 2022-05-31 05:12 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उज्जैन. शनि ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में न्यायाधीश भी कहा गया है। वर्तमान में शनि ग्रह कुंभ राशि में स्थित है, ये स्वयं शनि की ही राशि है। शनि ग्रह 5 जून को वक्री हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा।ये ग्रह 23 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेगा। शनि की इस वक्री चाल का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। किसी के लिए शनि की ये चाल शुभ फल देने वाली रहेगी तो किसी के लिए अशुभ। आज हम आपको उन 4 राशियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें राशि के वक्री होने से सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। ये हैं वो 4 राशियां…

मेष राशि
शनि के वक्री होने से मेष राश वालों को सबसे ज्यादा फायदा होता नजर आ रहा है। इस राशि के लोगों को अपन करियर में नया मुकाम मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार मिल सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में भी फायदा होगा और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। इनकम के नए स्त्रोत बनेंगे। एक से ज्यादा जगह से पैसा आएगा। अगर आपको कोई इच्छा लंबे समय से अधूरी है तो वो इस समय पूरी हो सकती है।
वृश्चिक राशि
शनि ग्रह 5 जून को वृश्चिक राशि के चौथे भाव में चाल बदलेंगे, जिसके चलते इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर में इस राशि को लोगों को मिल सकती है। पैसों से जुड़े मामलों आपके पक्ष में होंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान की ओर से निश्चितंता बनी रहेगी।
मकर राशि
ये स्वयं शनिदेव की ही राशि है। इस राशि को लोगों की सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। यदि लंबे समय से कोई बीमारी परेशान कर रही है तो उससे राहत मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे छात्रों को सफलता मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और पारिवारिक मामलों में भी सुख-शांति बनी रहेगी।
कुंभ राशि
शनि की बदली हुई चाल कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगी। इस राशि के लोगों को नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे, जिसके चलते आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट भी हो सकता है। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिल सकती है। इनकम में वृद्धि होने की संभावना है।


Tags:    

Similar News

-->