Saraswati Puja Vastu Tips: पढ़ी हुई चीजें भूल जाते हैं जल्दी? बसंत पंचमी पर अपनाएं ये खास वास्तु उपाय
Saraswati Puja Vastu Tips: बसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक बेहद खास और पवित्र त्योहार है. यह पर्व माता सरस्वती को समर्पित है. माता सरस्वती को ज्ञान, वाणी, बुद्धि, कला, संगीत और ध्वनि की देवी माना जाता है. यह दिन हर छात्र के लिए विशेष महत्व रखता है. कहा जाता है कि यदि इस दिन छात्र माता की आराधना के साथ कुछ खास वास्तु उपाय करें, तो पूजा का प्रभाव बढ़ जाता है. साथ ही शिक्षा और कार्य क्षेत्र में उन्नति मिलने की संभावना भी बढ़ती है|
सरस्वती पूजा के वास्तु उपाय:
माता सरस्वती की तस्वीर:
जहां आप पढ़ाई करते हैं, यानी स्टडी रूम में, बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की एक तस्वीर लगाएं. कहा जाता है कि ऐसा करना शुभ होता है और विद्या की देवी की कृपा बनी रहती है|
पीले रंग के फूल:
माना जाता है कि माता सरस्वती को पीले रंग के फूल अत्यंत प्रिय होते हैं. ऐसे में बसंत पंचमी के दिन अपने घर और स्टडी रूम में पीले रंग के फूल अवश्य रखें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है|
किताब और पेन:
वास्तु शास्त्र के अनुसार, छात्रों को इस दिन अपनी किताबें और कलम पूजा स्थल पर रखनी चाहिए. साथ ही माता सरस्वती के मंत्र- “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” का 21 बार जाप करना चाहिए. इससे एकाग्रता बढ़ती है और पढ़ाई में मन लगता है.साथ ही याद करने की क्षमता बढ़ती है|
बसंत पंचमी के दिन घर के उत्तर या पूर्व दिशा में दीपक जलाएं. दीपक जलाने के लिए पीतल या तांबे के दीये का प्रयोग करें और उसमें शुद्ध घी डालकर दीप प्रज्वलित करें. माना जाता है कि ऐसा करने से ध्यान भटकने की समस्या कम होती है और एकाग्रता बढ़ती है|