सीता नवमी पर राशि के अनुसार करे उपाय

Update: 2023-04-28 18:42 GMT
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी के रूप में मनाते हैं. गौरतलब है कि इस दिन माता सीता का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष यह पर्व 29 अप्रैल 2023, शनिवार (Sita Navami 2023 Date) के दिन पड़ रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सीता नवमी के दिन माता जानकी और भगवान श्री राम की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं व इसके साथ साथ आपके जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है. शास्त्रों में सीता नवमी के दिन राशि के हिसाब से कुछ उपायों (Sita Navmi Ke Upay) को करने से जीवन से कष्ट मिटते हैं व जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है
सीता नवमी पर राशि के हिसाब से किए जाने वाले उपाय –
1- मेष राशि- सीता नवमी के दिन मेष राशि के जातकों को माता सीता को सिंदूर अर्पित करना चाहिए, इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है.
2- वृष राशि- वृषभ राशि के जातकों को सीता नवमी के दिन सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए, ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.
3- मिथुन राशि- इस दिन मिथुन राशि के जातकों को मां सीता को श्रृंगार सामग्री अर्पित करना चाहिए, इससे मां सीता का आर्शीवाद प्राप्त होता है.
4- कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों को इस दिन माता सीता को खीर का भोग लगाना चाहिए, ऐसा करने से दांम्पत्य जीवन खुशहाल होता है.
5- सिंह राशि- सीता नवमी पर सिंह राशि के जातकों को भगवान श्रीराम व मां जानकी के विवाह प्रसंग को पढ़ना या सुनना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में सुख शांति आती है.
6- कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को सीता नवमी (Sita Navami 2022) पर भगवान श्रीराम व माता सीता को लाल पुष्प अर्पित करने चाहिए, इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
7- तुला राशि- तुला राशि के जातकों को इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, ऐसा करने से भगवान श्रीराम व माता सीता का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
8- वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों को सीता नवमी के पावन दिन पर अन्न दान करना चाहिए, इससे जीवन में आने वाली समस्याओं का नाश होता है
9- धनु राशि- धनु राशि के जातकों को सीता नवमी के दिन वृद्ध लोगों को जरूरी चीजें भेंट करनी चाहिए, ऐसा करने से करियर में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं.
10- मकर राशि- मकर राशि के जातकों को इस दिन मां सीता व भगवान श्रीराम को मिश्री युक्त दुध का भोग लगाना बहुत शुभ होता है, ऐसा करने से घर के सदस्यों में प्रेम बढ़ता है.
11- कुंभ राशि- इस पावन दिन पर कुंभ जातकों को सुंदरकांड की पुस्तकें भेंट स्वरूप देनी चाहिए, ऐसा करने से घर में ग्रह कलेश कटता है व घर में सुख शांति आती है.
12- मीन राशि- मीन राशि के जातकों को भगवान श्रीराम व माता सीता के नाम का उच्चारण करना चाहिए, ऐसा करने से जीवन में खुशहाली के साथ ठहराव आता है.
Tags:    

Similar News

-->