dharm : पूजा के समय उबासी या नींद आने लगे, तो क्या हैं संकेत, जानिए इसकी वजह

Update: 2026-01-10 03:03 GMT
dharm : सनातन धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। लोग इष्‍ट देव से जुड़ने के लिए नित्य पूजा-पाठ करते है। अपने इष्ट की पूजा करना ज़्यादातर हिंदुओं की आस्था और संस्कृति से जुड़ा है और पूजा एक धार्मिक दिनचर्या का अहम हिस्सा माना जाता है।
ज़्यादातर हिंदू घरों में सुबह-शाम विशेषकर घर की महिलाओं और बड़े-बुजुर्गों द्वारा पूजा की जाती है। कई बार पूजा-पाठ करने के दौरान कई लोगों को उबासी और नींद आने लगती है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो चलिए जानते हैं कि, पूजा के दौरान उबासी या नींद आने का क्या मतलब होता है?
पूजा के दौरान नींद आने का क्या मतलब होता है?
ऐसा माना जाता है कि, अगर आपको पूजा के दौरान उबासी यानी नींद आ रही है तो इसका मतलब है कि, आपका मन पूजा में नहीं लग रहा है। थकावट के कारण भी पूजा के दौरान उबासी आती है।
इसके अलावा पूजा के दौरान चिंता, उलझन और बेचैनी होने की वजह से भी नींद या उबासी आने लगती है। कई बार पूजा के दौरान शांत वातावरण के कारण मन और शरीर विश्राम की अवस्था में आ जाते हैं और नींद आने लगती है।
बताया जाता है कि, पूजा के दौरान नींद का आना ऊर्जा के असंतुलन का संकेत देता है। शास्त्रों के अनुसार, मानव शरीर में 7 चक्र होते हैं, जो कि ऊर्जा का संतुलन बनाएं रखने में हमारी मदद करते है।
वहीं जब इस चक्रों का संतुलन बिगड़ता है तो ऐसे में इसका हमारे शरीर व मन पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए पूजा में मन स्थिर ना रह पाना और नींद आना एक कारण बन जाता है।
ईश्वर के प्रति भक्ति में कमी:
शास्त्रों के अनुसार, किसी व्यक्ति को पूजा करते समय नींद आती है तो ऐसे में इसका मतलब है कि वह व्यक्ति पूर्णरुप से ईश्वर के प्रति समर्पित नहीं है और उसकी एकाग्रता ईश्वर से जुड़ने से ज्यादा किसी दूसरी तरफ एकत्रित हो रहा है। यही कारण है कि पूजा के बीच में ही नींद या उबासी आने लगती है।
पूजा के समय नींद आती है तो क्या करें?
शारीरिक रूप से थके होने के कारण आपको नींद आ सकती है इसलिए आराम से पूजा करें। आप पूजा का समय बदलकर देख सकते हैं अगर सुबह जल्दी पूजा करने पर नींद आती है तो थोड़ी देर से पूजा करें। इसके साथ ही बैठने की मुद्रा में सुधार करें। पीठ सीधी रखें और आंखें खुली रखकर पूजा करें। इन तरीकों से आप पूजा के दौरान नींद और उबासी के आने से बच सकते हैं।
Tags:    

Similar News