धर्म: कई शुभ संयोगों के साथ बेहद खास है यह मंगलवार,इन उपायों को करने से होगा सब शुभ
धर्म: इस मंगलवार, 22 जुलाई को कई शुभ संयोग बन रहे हैं जो अपने आप में अद्भुत और अत्यंत शुभ हैं। ऐसे शुभ संयोग आपके जीवन में सौभाग्य ला सकते हैं, आपके जीवन की समस्याओं को दूर कर सकते हैं, आपके जीवन और आपके घर को सौभाग्य से भर सकते हैं।
शुभ संयोगों की बात करें तो 22 जुलाई को प्रदोष है, इसे सावन का साथ मिल रहा है यानी सावन प्रदोष बहुत खास माना जाता है, इससे भी बड़ी बात यह है कि यह प्रदोष मंगलवार को पड़ रहा है जिसे भौम प्रदोष कहा जाता है। मंगलवार के साथ प्रदोष का संयोग बहुत शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं, इस दिन शिव शंकर की कृपा के साथ-साथ आपको माता गौरी का भी आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है क्योंकि इस दिन मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा।
इतने सारे शुभ संयोगों के साथ यह दिन बहुत खास हो जाता है। इस दिन का व्रत पूजन आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। आप इस दिन कुछ उपाय कर सकते हैं जो आपके जीवन में धन के स्रोत खोल सकते हैं और साथ ही मंगल के दोषों को भी दूर कर सकते हैं।
मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय
इस खास मंगलवार को आप मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए ये उपाय कर सकते हैं। इस दिन मंदिर जाकर चुपचाप माचिस दान करें। इससे आपका मंगल दोष दूर होगा।
इस दिन शिवलिंग पर शहद चढ़ाएँ। इससे आपका मंगल दोष दूर होगा और कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी।
इस मंगलवार को एक लोटा जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव को गुड़ वाला जल अर्पित करें। इससे आपका मंगल दोष दूर होगा।
इस दिन शिव मंदिर में लाल मसूर की दाल दान करें और शिवलिंग पर भी लाल मसूर की दाल चढ़ाएँ। इससे आपका मंगल दोष शांत होगा और इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
इस मंगलवार को शिव और माता गौरी को लाल चंदन और केसर अर्पित करें। इससे आपका मंगल दोष दूर होगा।
हो सके तो इस मंगलवार को शिवलिंग पर मूंगा रत्न चढ़ाएँ और उसे धारण करें। इससे भी आपका मंगल दोष दूर होगा।