धर्म: तवे पर रोटी बनाने से लेकर दूध उबालने तक, नाग पंचमी पर नहीं करने चाहिए ये काम

Update: 2025-07-28 00:55 GMT
धर्म: नाग पंचमी के दिन भगवान शिव और नागों के राजा वासुकी की पूजा अर्चना करने से कालसर्प दोष मिटता है. वहीं इस बार नागपंचमी का त्योहार 29 जुलाई मंगलवार को है. नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करते हैं.नाग पंचमी के दिन कई ऐसे काम हैं, जिनको करने की मनाही होती है. अगर आप लोग ऐसा करते हैं तो इससे दोष लग सकता है. आइए आपको बताते हैं कि नाग पंचमी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं|
नहीं करनी चाहिए ये चीजें :
मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी के दिन दूध नहीं उबालना चाहिए. दूध नागों को अर्पित होता है. इस दिन दूध उबालने से या फिर दूध के पकवान बनाने से धन हानि हो सकती है और दोष लग सकता है|
वहीं नाग पंचमी के दिन जमीन की खुदाई भी नहीं करनी चाहिए. क्योंकि सांप जमीन में बिल बनाकर रहते हैं और खुदाई करने से उनका निवास खराब हो जाता है|
इस दिन तवे पर रोटी या फिर पराठा नहीं बनाना चाहिए. तवे को अग्नि तत्व का प्रतीक माना जाता है. अग्नि से सांपों को भय होता है. राजा जन्मेजय ने अपने पिता की मृत्यु का बदला लेने के लिए यज्ञ किया था|
प्लास्टिक की मूर्ति का इस्तेमाल पूजा में नहीं करना चाहिए. इस दिन आप मिट्टी, पत्थर से बने नाग की मूर्ति की पूजा करें. नाग पंचमी पर सोने और चांदी से बने नाग की भी पूजा करते हैं|
नाग पंचमी के दिन सांपों को दूध नहीं पिलाना चाहिए और न ही उनको किसी भी प्रकार से हानि पहुंचानी चाहिए|
Tags:    

Similar News