धर्म:मां संतोषी को प्रसन्न करने के लिए शाम को करें ये खास उपाय, दूर होंगी परेशानियां

Update: 2025-09-05 05:08 GMT
धर्म: शुक्रवार के दिन माँ संतोषी की पूजा करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है। अगर माँ संतोषी की कृपा प्राप्त हो जाए, तो सभी कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, ऐसी मान्यता है कि माँ संतोषी की पूजा करने से व्यक्ति धनवान, तेजस्वी और उन्नति करता है। ऐसे में अगर शुक्रवार के दिन कुछ उपाय और उनकी आरती की जाए, तो माँ प्रसन्न हो सकती हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि शुक्रवार के दिन आप कौन से उपाय और माँ संतोषी की कौन सी आरती पढ़ सकते हैं।
माँ संतोषी को प्रसन्न करने के उपाय:
शुक्रवार के दिन शाम के समय जब आप माता संतोषी की पूजा करें, तो उनके पास इत्र ज़रूर रखें। इत्र से माँ बहुत प्रसन्न होती हैं। खासकर गुलाब का इत्र जीवन में खुशियाँ ला सकता है।
शुक्रवार के दिन आपको गाय माता को रोटी अवश्य खिलानी चाहिए। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहती है।
शुक्रवार की शाम को तुलसी के पौधे की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
मां संतोषी की आरती:
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ।
अपने सेवक जन की,
सुख सम्पति दाता ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥
सुन्दर चीर सुनहरी,
मां धारण कीन्हो ।
हीरा पन्ना दमके,
तन श्रृंगार लीन्हो ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥
गेरू लाल छटा छबि,
बदन कमल सोहे ।
मंद हंसत करुणामयी,
त्रिभुवन जन मोहे ॥
जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥
Tags:    

Similar News