New Delhi..नई दिल्ली। वट सावित्री व्रत सोमवार 26 मई को मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर मृत्यु के देवता यमराज और जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत के पुण्य से व्रती की हर मनोकामना पूरी होती है।

धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन व्रत रखने और वट वृक्ष की पूजा करने से व्रती को मनचाहा वरदान मिलता है।साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं तो वट सावित्री व्रत के दिन पूजा के दौरान शिव रक्षा स्तोत्र और श्रीहरि स्तोत्र का पाठ जरूर करें।


Tags: