Ravi Pradosh Vrat 2025: जल्द आने वाला है रवि प्रदोष व्रत, करें ये उपाय, महादेव भर देंगे आपकी झोली
Ravi Pradosh Vrat 2025: हिंदू धर्म में रवि प्रदोष व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है. यह व्रत प्रदोष काल में रखा जाता है, जो हर माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को पड़ता है. जब यह प्रदोष व्रत रविवार को पड़ता है तो इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाता है. इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है और उनका आशीर्वाद पाने के लिए कई उपाय किए जाते हैं. मान्यता है कि इस दिन किया गया व्रत और पूजा भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती है और उन्हें जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है. यह व्रत मई में 8 जून को रखा जाएगा. इस लेख में हम जानेंगे कि रवि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर क्या चीजें अर्पित करनी चाहिए, किन उपायों से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और आप इस पावन दिन को और अधिक फलदायी कैसे बना सकते हैं|
अपने परिवार की सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए शिव प्रदोष व्रत के दिन स्नान के बाद शिव मंदिर जरूर जाएं. सबसे पहले शिवलिंग पर स्वच्छ और शुद्ध जल चढ़ाएं फिर धूप-दीप जलाकर भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करें. हो सके तो शाम को स्नान करके साफ कपड़े पहनें और मंदिर में जाकर पूजा करें। अगर दोबारा नहाना संभव न हो तो कम से कम हाथ-पैर धोकर साफ कपड़े पहनें और मंदिर जाएं और वहां धूपबत्ती जलाकर भगवान की पूजा करें। अगर दिन में दो बार जाना मुश्किल हो तो कम से कम शाम को मंदिर जाएं और पूजा करें।
अगर आपको लंबे समय से मनचाही शादी में परेशानी या रुकावटें आ रही हैं तो आज इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए सुबह स्नान करके भगवान शिव की पूजा करें। भगवान शिव के सामने साफ चटाई बिछाकर बैठ जाएं। इसके बाद 11 बार ध्यानपूर्वक ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। जाप पूरा होने के बाद भगवान शिव को फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से जल्द ही आपकी शादी संबंधी सभी रुकावटें दूर होंगी और आपका मनचाहा विवाह सफल होगा।
अगर आप सरकारी नौकरी में हैं और लंबे समय से आपकी पदोन्नति नहीं हो रही है तो आज प्रदोष व्रत के मौके पर एक खास उपाय करें। सवा किलो साबुत चावल लें और उसमें से कुछ शिव मंदिर में चढ़ाएं। बचे हुए चावल किसी जरूरतमंद को दान कर दें। इस उपाय को करने से आपके कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी और आपको जल्द ही पदोन्नति मिलेगी।
अपने मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भरने के लिए आज भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर के सामने साफ चटाई बिछाएं और आराम से बैठ जाएं। ध्यान रखें कि बैठते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए और भगवान शिव की मूर्ति आपके ठीक सामने होनी चाहिए। सब कुछ सही से सेट हो जाने के बाद गहरी सांस लें और 11 बार जोर से ओम शब्द का उच्चारण करें। यह अभ्यास आपके मन को शांत करेगा और भीतर से ऊर्जा का संचार करेगा।