Rangbhari Ekadashi 2026: आज रंगभरी एकादशी के दिन जरूर करें तुलसी से जुड़े ये विशेष उपाय

Update: 2026-02-27 07:13 GMT
Rangbhari Ekadashi 2026: आज फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे आमलकी और रंगभरी एकादशी के नाम से जाना जाता है। रंगभरी एकादशी से भगवान शिव की नगरी काशी में होली की शुरुआत होती है। इस दिन भगवान विष्णु, भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा की जाती है। चूंकि यह एकादशी तिथि है, इसलिए इस दिन भगवान विष्णु को समर्पित व्रत रखा जाता है।
इस दिन व्रत रखने और भगवान नारायण की पूजा करने से जीवन खुशियों से भर जाता है। हमारे शास्त्रों में इस दिन तुलसी माता से जुड़े कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं, जिनसे व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य चमक सकता है। हालांकि, यह ध्यान रखना चाहिए कि एकादशी के दिन तुलसी को जल चढ़ाना या उसके पत्ते तोड़ना मना है।
रंगभरी एकादशी पर तुलसी के उपाय:
रंगभरी एकादशी के दिन शाम को तुलसी के पौधे के पास 11 घी के दीपक जलाएं और "महाप्रसाद जननी" मंत्र का 11 बार जाप करें। इससे सारी परेशानियां टल जाएंगी।
तुलसी के पौधे की जड़ की मिट्टी का तिलक लगाएं। इससे आत्मविश्वास और एनर्जी बढ़ती है।
तुलसी माता को लाल दुपट्टा चढ़ाएं। इससे भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद मिलता है। घर में खुशहाली बनी रहती है।
तुलसी के पौधे के पास बैठकर "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
तुलसी की कलियों को गाय के कच्चे दूध में मिलाकर भगवान विष्णु को चढ़ाएं। इससे सुख और समृद्धि के दरवाजे खुलते हैं।
एक बर्तन में गंगाजल लें, उसमें सूखे तुलसी के पत्ते डालें और पूरे घर में छिड़कें। इससे नेगेटिविटी दूर होती है।
तुलसी के पौधे के पास बैठकर "तुलसी नामाष्टक" (तुलसी माता के 8 नाम) का पाठ करें। इससे शादीशुदा ज़िंदगी में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं।
तुलसी की कलियों को किसी मंदिर में दान करें। यह बहुत पुण्य का काम माना जाता है और इससे करियर और बिज़नेस में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं।
Tags:    

Similar News