Rang Panchami 2025 जानें सही तारीख महत्व

Update: 2025-03-17 06:57 GMT
Rang Panchami ज्योतिष न्यूज़: हिंदू धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन रंगपंचमी को बेहद ही खास माना जाता है। जो कि होली के पांच दिनों के बाद मनाया जाता है। रंग पंचमी के दिन देवी देवताओं की विशेष पूजा अर्चना करने का विधान होता है साथ ही उन्हें गुलाल भी लगाया जाता है।
मान्यता है कि रंगपंचमी के दिन ऐसा करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर रंग पंचमी मनाई जाती है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी।
इसी तिथि पर होली खेने के लिए पृथ्वी लोक पर देवी देवता आते हैं। इसी कारण रंग पंचमी को हर साल मनाया जाता है, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा रंगपंचमी की तारीख और मुहूर्त की जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
 रंग पंचमी की तारीख—
पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 18 मार्च को रात 10 बजकर 9 मिनट से आरंभ हो रही है और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 20 मार्च को रात 12 बजकर 36 मिनट पर हो जाएगा। वही उदया तिथि के अनुसार रंग पंचमी 19 मार्च को मनाई जाएगी।
 रंग पंचमी का शुभ मुहूर्त—
आपको बता दें कि 19 मार्च को रंग पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 38 मिनट तक है। इसके अलावा विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम को 6 बजकर 29 मनट से 6 बजकर 54 मिनट तक है। निशिता मुहूर्त रात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।
Tags:    

Similar News