Ramadan 2026: इन अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर रमजान के महीने में हो सकती हैं तैयार

Update: 2026-02-20 02:51 GMT
Ramadan 2026: रमज़ान का महीना बहुत ही खास और पवित्र समय होता है, जब लोग न सिर्फ़ अल्लाह की इबादत के लिए रोज़ा रखते हैं, बल्कि अपने घरों में इफ़्तार पार्टी भी करते हैं।
यहां, हम आपको बॉलीवुड की पांच एक्ट्रेस के लुक्स दिखाने जा रहे हैं जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकते हैं। उनके मेकअप से लेकर उनके आउटफिट्स तक, आप रमज़ान के दौरान आसानी से अपने लुक को बेहतर बना सकते हैं। आइए इन एक्ट्रेस के शानदार लुक्स देखें, जो इस महीने आपको क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस का एक नया एहसास देंगे।
हिना खान:
अगर कुछ वेलवेट फैब्रिक का कैरी करना चाहती हैं तो हिना खान के इस लुक से टिप्स लें।
इस तरह का पटियाला सूट देखने में कमाल का लगता है।
इसके लिए आप स्लीक स्टाइल में पोनीटेल बनाएं।
अगर आपका सूट चटक रंग का है तो उसके साथ मेकअप ज्यादा हैवी न करें।
दीपिका कक्कड़ :
कुछ सिंपल कैरी करने का मन है तो दीपिका कक्कड़ से लुक से टिप्स लें।
इस तरह का पर्पल सूट आपके लुक पर कमाल का लगेगा।
इसके साथ कानों में झुमके अवश्य पहनें, क्योंकि उससे लुक अच्छा दिखेगा।
पैरों में हील्स अगर आप पहनेंगी तो और कमाल की लगेंगी।
हुमा कुरैशी:
अगर आपको आरामदायक कपड़े पहनने का शौक है तो इस तरह का कॉ-ऑर्ड सेट बेहतर विकल्प है।
इस तरह का कॉ-ऑर्ड सेट आसानी से बाजार में मिल जाएगा।
इसका रंग हल्का है तो आप उसके साथ हैवी मेकअप कैरी कर सकती हैं।
इसके साथ अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला छोड़ दें।
हाल ही में शरारत गाने से मशहूर हुईं आयशा खान के इस सूट लुक से आप टिप्स ले सकती हैं।
इस तरह का सूट आपके लुक को पूरी तरह से बदल देगा।
खासतौर पर अगर आप पहली बार इफ्तार की दावत दे रही हैं तो ऐसा हैवी सूट पहन सकती हैं।
इसके साथ आप अपनी हेयर स्टाइल खास रखें।
Tags:    

Similar News