Raksha Bandhan 2025: राखी की थाली में जरूर होनी चाहिए ये पांच चीजें, मिलते हैं शुभ फल
Raksha Bandhan 2025: राखी के त्योहार को खास बनाने के लिए बहनें पहले से ही तैयारियों में जुट जाती हैं। इनमें पूजा की थाली सजाना एक अहम हिस्सा होता है। यदि इस थाली में कुछ विशेष वस्तुएं सही विधि से शामिल की जाएं, तो यह शुभ और फलदायक मानी जाती है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन की पूजा थाली में किन चीजों को शामिल करना शुभ होता है।
पूजा की थाली में रखें ये शुभ वस्तुएं:
कुमकुम या रोली:
राखी बांधने से पहले भाई के मस्तक पर तिलक करना परंपरा का अहम हिस्सा है। तिलक के लिए थाली में कुमकुम या रोली अवश्य होनी चाहिए। यह दीर्घायु, विजय और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।
अक्षत (चावल):
पूजा में उपयोग होने वाले कच्चे चावल, जिन्हें अक्षत कहा जाता है, शुभता के प्रतीक होते हैं। तिलक के बाद भाई के मस्तक पर अक्षत लगाना रक्षाबंधन की पूजा विधि का भाग है।
दीपक :
आरती के लिए थाली में दीपक जरूर रखें। राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारना बुरी नजर से बचाव का उपाय माना गया है। इससे भाई के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
मिठाई:
भाई-बहन के रिश्ते की मिठास को दर्शाने के लिए थाली में मिठाई अवश्य होनी चाहिए। राखी बांधने के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाना शुभ होता है और प्रेम को बढ़ाता है।
नारियल (श्रीफल):
थाली में नारियल रखना बेहद शुभ माना गया है। कई स्थानों पर बहन तिलक के बाद भाई को श्रीफल अर्पित करती है। इसे माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इससे भाई को तरक्की और समृद्धि प्राप्त होती है।