घर में लगाएं भागते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर, मिलेगी सफलता

घर में लगी घोड़ों की तस्वीर यदि एक की जगह सात घोड़ों वाली हो तो और भी अच्छा होता है। शास्त्रों में सात अंक को शुभता का प्रतीक माना है।

Update: 2022-06-04 15:53 GMT

घर में लगी घोड़ों की तस्वीर यदि एक की जगह सात घोड़ों वाली हो तो और भी अच्छा होता है। शास्त्रों में सात अंक को शुभता का प्रतीक माना है। सात अंक सार्वभौमिक है, प्राकृतिक है। सूर्य देव के रथ के सात घोड़े होते हैं जो हमेशा गतिशील प्रतीत होते हैं।

इंद्रधनुष के रंग 7 होते हैं, आकाश में सप्त ऋषि होते हैं, शादी में सात फेरे, सात जन्मों के साथ की बात होती है, इसलिए 7 नंबर लकी होता है। समुद्र किनारे दौड़ते हुए सात घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और इससे आपके काम की गति भी बढ़ती है।घर के साथ-साथ इस तस्वीर को आप अपने ऑफिस में भी लगा सकते हैं। यह आपके बिजनेस की तरक्की के लिये बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगी।


Tags:    

Similar News

-->