27 दिनों तक इन राशियों वाले लोगो पर रहेगी बुध देव की कृपा

27 दिनों तक बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र के कारक ग्रह कन्या राशि में विराजमान रहेंगे।

Update: 2021-08-27 07:36 GMT

27 दिनों तक बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र के कारक ग्रह कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बुध देव के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन खुशियों से भर जाता है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं। बुध देव 22 सितंबर तक कन्या राशि में रहकर कुछ राशियों को शुभ फल प्रदान करेंगे। आइए जानते हैं आने वाले 27 दिन किन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाले हैं...

सिंह राशि

नौकरी और व्यापार में तरक्की करेंगे।

धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

लेन- देन करने के लिए समय शुभ है।

निवेश करने से लाभ होगा।

दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त करेंगे।

मीन राशि पर शुरू होने वाली है शनि की साढ़ेसाती, अशुभ प्रभावों से बचने के लिए रोजाना करें ये काम

कन्या राशि

यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है।

हर तरफ से लाभ होगा।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे।

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

तुला राशि

लेन- देन के लिए समय शुभ है।

धन- लाभ होगा।

कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करेंगे।

भाई- बहन का सहयोग मिलेगा।

इस समय किस्मत का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आर्थिक लाभ होगा।

नौकरी और व्यापार के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।

जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्दि के योग बन रहे हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Tags:    

Similar News

-->