Pitra Dosh: कितनी पीढ़ियों तक रहता है पितृ दोष,जाने धार्मिक रहस्य

Update: 2025-09-11 03:37 GMT
Pitra Dosh : पितृ दोष तब होता है जब पूर्वजों की आत्मा अतृप्त रहती है, या उनकी मृत्यु के बाद श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान आदि कर्मकांडों का ठीक से पालन नहीं किया जाता। पितृ दोष किसी भी व्यक्ति के कर्मों के आधार पर होता है। इसलिए अच्छे कर्म करें, मन को शुद्ध रखें और किसी का बुरा न करें।
पितृ दोष एक ऐसा दोष है, जिसके प्रभाव से कई लोगों को जीवन में उतार-चढ़ाव और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पितृ दोष केवल एक पीढ़ी को नहीं, बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों को भुगतना पड़ सकता है। इसके प्रभाव से जीवन में कठिनाइयाँ बढ़ सकती हैं।
गरुड़ पुराण के अनुसार, पितृ दोष तीन से सात पीढ़ियों को प्रभावित कर सकता है। सामान्यतः यह तीन पीढ़ियों, पिता, दादा और परदादा, तक रहता है।
अन्य मान्यताओं के अनुसार, यदि पितृ दोष बहुत गहरा हो तो इसका प्रभाव आने वाली सात पीढ़ियों तक रह सकता है।
पितृ दोष का सबसे बड़ा कारण यह है कि जो लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध कर्म या तर्पण नहीं करते, ऐसे लोग और उनका परिवार पितृ दोष से प्रभावित हो सकता है। पितृ दोष को दूर करने या उसके प्रभाव को कम करने के लिए श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण अवश्य करना चाहिए।
पितृ दोष के कारण संतान न होना, विवाह में बार-बार बाधा आना, व्यापार में आर्थिक हानि, खराब स्वास्थ्य, परिवार में किसी का लगातार बीमार रहना या घर में हमेशा अशांति का माहौल रहना - ये सभी पितृ दोष के कारण हो सकते हैं।
Tags:    

Similar News