27 अक्टूबर 2020 का पंचांग, आज पापांकुशा एकादशी जानिए इसकी शुभ मुहूर्त

हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज शुद्ध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है।

Update: 2020-10-27 04:11 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज शुद्ध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 27 अक्टूबर दिन मंगलवार है। आज पापांकुशा एकादशी है, आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। पापांकुशा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। आज दोपहर में डेढ घंटे के लिए राहुकाल है, वहीं भद्रा दोपहर से पूर्व समाप्त हो जाएगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: पापांकुशा एकादशी।

विशेष: पंचक।

आज की भद्रा: प्रात: 10:45 मिनट पर समाप्त।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु शुद्ध आश्विन मास शुक्ल पक्ष की एकादशी 10 घंटे 45 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी शतभिषा नक्षत्र 06 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वभाद्रपद नक्षत्र धु्रव योग 25 घंटे 07 मिनट तक, तत्पश्चात् व्याघात योग कुंभ में चंद्रमा 26 घंटे 30 मिनट तक तत्पश्चात् मीन में।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।

रवि योग: सुबह 06 बजकर 30 मिनट से सुबह 06 बजकर 37 मिनट तक।

अमृत काल: देर रात 12 बजकर 20 मिनट से देर रात 02 बजकर 06 मिनट तक।

त्रिपुष्कर योग: दिन में 10 बजकर 46 मिनट से 28 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 30 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से दोपहर 02 बजकर 41 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज पापांकुशा एकादशी के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 30 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 40 मिनट पर होना है।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर में 03 बजकर 43 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त अगले दिन बुधवार 28 अक्टूबर को तड़के 03 बजकर 28 मिनट पर होगा।

आज शुद्ध आश्विन शुक्ल एकादशी है। आज मंगलवार के दिन आपको रामभक्त हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा आप मंगल दोष से मुक्ति के लिए ज्योतिष उपाय कर सकते हैं, इससे कुंडली में मंगल की स्थिति बेहतर होती है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।




Tags:    

Similar News

-->