Palmistry: हथेली में ऐसा निशान तो जाने कैसे गुजरेगा बुजुर्ग अवस्था

Update: 2024-08-04 15:18 GMT
Palmistry हस्त रेखा विज्ञान: हाथ में रेखाएं दो भागों में बंटकर वी की आकृति बनाती हैं। इन्हें दोमुखी रेखा भी कहा जाता है। यह रेखा मस्तिष्क, जीवन, भाग्य और हृदय रेखा किसी पर भी हो सकती है। दो मुखी रेखाएं व्यक्ति के जीवन को बहुत असर डालती हैं। इन्हीं से एक है दोमुखी जीवन रेखा। यदि आपकी जीवनरेखा आखिर में वी की आकृति बनाती है तो ऐसे व्यक्ति जीवन में कभी भी गंभीर बीमार नहीं पड़ते। इस चिह्न की वजह से बुढ़ापा शानदार गुजरता है।
ऐसे लोगों का कर्म स्थान जन्म स्थान से दूर होता है। जीवन में Traveling abroad के बहुत से मौके मिलते हैं। हालांकि ये लोग थोड़ा भावुक किस्म के होते हैं और दूसरों को अपने दिल की बात बता देते हैं। ये दिल के बहुत साफ होते हैं। यदि मस्तिक रेखा दो मुखी हो तो यह बहुत सकारात्मक संकेत है। इसका मतलब है व्यक्ति समझदार है। इन लोगों को व्यापार की बहुत समझ होती है। ये चीजों को बहुत जल्द समझ जाते हैं। जब भी इस तरह के लोगों से मिलते हैं तो उनके पास जानकारियों का बड़ा खजाना होता है।
इन लोगों को दिमाग बहुत तेज होता है। ऐसे लोग जीवन में अच्छा पैसा कमाते हैं। यदि भाग्य रेखा नीचे अथवा ऊपर से दो भागों में बंटी हुई है तो यह बहुत शुभ योग है। यदि शुरू से ही भाग्य रेखा दो भागों में बंट जाए तो ऐसे लोगों को जीवन में संघर्ष नहीं करना पड़ता। ये लोग बहुत जल्दी कमाना शुरू कर देता है। यदि ऊपर से भाग्य रेखा दो भागों में बंटे तो वह एक से अधिक आय के स्रोत का योग बनाता है।
Tags:    

Similar News

-->