Palmistry: हथेली में यहां हो ये निशान तो व्यक्ति माना जाता है धनवान

Update: 2024-07-20 18:30 GMT
पल्मिस्ट्री Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति का हाथ जीवन की हर घटना के बारे में जानकारी दे देता है। अगर हाथ में मौजूद रेखाएं और चिन्ह को समय रहते जान लिया जाए तो कई समस्याओं से बचा जा सकता है। हमारे हथेली में कई तरह के निशान बनते हैं और हर निशान का अलग-अलग अर्थ होता है। इन्हीं निशानों में से एक है वर्ग का निशान। वर्ग का निशान बहुत कम लोगों के हाथ में देखने को मिलता है। यह निशान चार सीधी रेखाओं के मिलने से बनता है। हथेली में वर्ग के बनने का क्या अर्थ होता है और इससे आपको कैसे फलों की प्राप्ति होती है आइए जानते हैं…गुरु पर्वत पर वर्ग का निशान
गुरु पर्वत पर वर्ग का निशान
अगर आपके हाथ के गुरु पर्वत पर वर्ग का निशान बन रहा है तो ऐसे व्यक्ति को कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही उनको जीवन में सभी तरह के सुख प्राप्त होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने दम पर सफल होते हैं और जिस क्षेत्र में जाते हैं, वहां उच्च स्थान ही प्राप्त करते हैं।
सूर्य पर्वत पर वर्ग का निशान
अगर व्यक्ति के हाथ में सूर्य पर्वत पर वर्ग का निशान बन रहा है तो समझ जाइए यह आपको 
Economic 
रूप से सशक्त बनाएगा और समाज में मान-सम्मान दिलाएगा। ऐसे लोग समाज में अच्छा कार्य करते हैं और सामाजिक स्तर पर भी अच्छी प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। यह लोग साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद भी काफी ऊंचा पद प्राप्त करते हैं और सभी चुनौतियों को खत्म करते हुए आगे बढ़ते रहते हैं।
शनि पर्वत पर वर्ग का निशान
अगर हथेली पर मौजूद शनि पर्वत पर वर्ग का निशान बन रहा है तो यह बहुत शुभ माना जाता है। शनि पर्वत पर यह निशान व्यक्ति को कई समस्याओं से बचाता है। बिजली, अग्नि, जानवर आदि से यह वर्ग का निशान व्यक्ति की रक्षा करता है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। वर्ग के निशान से व्यक्ति को गुप्त रोग, गुर्दे की समस्या, दांत, हर्निया आदि जैसी बीमारियों को दूर रखता है।
बुध पर्वत पर वर्ग का निशान
अगर हथेली पर मौजूद बुध पर्वत पर वर्ग का निशान है तो ऐसा व्यक्ति जिस क्षेत्र में जाता है, वहां अपने भविष्य को अच्छे से मजबूत करता है। ऐसा व्यक्ति कभी जिंदगी की समस्या से हारता नहीं है। इनको कभी धन की समस्या नहीं होता है और व्यापार में अच्छी सफलता के साथ सम्मान भी प्राप्त करता है। बुध पर्वत पर वर्ग का निशान व्यक्ति की वाणी को मधुर बनाता है। ऐसा व्यक्ति ज्योतिष या लेखक ज्यादा बनते हैं। इनको कभी धन हानि का सामना नहीं करना पड़ता।
चंद्र पर्वत पर वर्ग का निशान
चंद्र पर्वत पर अगर वर्ग का निशान है तो यह संकेत देता है कि व्यक्ति ख्याली पुलाव बनाने वाला नहीं होगा। साथ ही ऐसा व्यक्ति जिस क्षेत्र में जाता है, उसको कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। इसके साथ ही यात्रा में होने वाले खतरों से भी यह निशान आपको बचाता है। ऐसे लोगों को मानसिक समस्याएं भी नहीं होती और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इस निशान की वजह से व्यक्ति काफी धार्मिक प्रवृत्ति का होता है।
शुक्र पर्वत पर वर्ग का निशान
शुक्र पर्वत पर अगर वर्ग का निशान है तो ऐसे व्यक्ति का जीवन काफी balanced  होता है। चुनौतियां आने के बाद भी उन पर विजय प्राप्त करने में सक्षम रहते हैं। लेकिन कई मामलों में यह निशान अशुभ फलदायक होता है। शुक्र पर्वत पर यह निशान होने की वजह से लव लाइफ के लिए अच्छा नहीं माना जाता, इसके चलते प्रेम जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इनको बार-बार अपयश का सामना करना पड़ता है।
जीवन रेखा और भाग्य रेखा पर हो यह निशान
अगर हथेली में जीवन रेखा के अंत में वर्ग का निशान है तो यह शुभ संकेत माना जाता है। इससे आपको कई बीमारियों से छुटकारा मिलाता है और ऐसे लोगों की असमय मृत्यु भी नहीं होता। जीवन रेखा पर यह निशान संकेत देता है कि व्यक्ति बार-बार बीमार नहीं पड़ेगा। वहीं अगर भाग्य रेखा पर यदि वर्ग का निशान बना हो तो यह व्यक्ति की दुर्घटनाओं से रक्षा करता है। धनवान होने के साथ-साथ जमीन-जायदाद का सुख मिलता है।
Tags:    

Similar News

-->