Palmistry: जिनके हथेली में है ये रेखा माँ लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान

Update: 2024-07-29 18:24 GMT
Palmishtry हस्त रेखा विज्ञान: हाथों की रेखाओं में भी कई राज छुपे होते हैं। Palmistry के अनुसार, हथेली पर मौजूद रेखाओं से प्रेम जीवन, करियर, सेहत, और शादी के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। हथेली की कुछ रेखाएं बेहद शुभ मानी जाती हैं, जो मजबूत आर्थिक स्थिति की ओर इशारा करती हैं। जिस व्यक्ति के हाथ में ऐसी रेखाएं होती हैं, उस पर माँ लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। ऐसे व्यक्ति को पैसे कमाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
हथेली की शुभ रेखाएं
1- अंगूठे पर मछली, वीणा या सरोवर का निशान होना शुभ माना जाता है, ऐसे व्यक्ति को खूब यश प्राप्त होता है। ऐसे चिह्न वाले व्यक्ति बड़े बिजनेसमैन बनते हैं और इनके पास समृद्धि टिकती है। ऐसे निशान बहुत ही बारीकी से देखे जाने पर मिलते हैं।
2- अनामिका उंगली के नीचे पुण्य रेखा और मणिबंध से शनि रेखा मध्यमा उंगली तक जाने पर राजसुख की प्राप्ति होती है। जिस व्यक्ति के हाथ में ऐसी रेखा होती है उसके ऊपर शनिदेव की भी असीम कृपा बनी रहती है। शनि शुभ हो तो जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
3- जिस व्यक्ति की हथेली के एकदम बीच वाले हिस्से पर कोई बाण, तोरण, रथ, ध्वजा या चक्र का निशान दिखता है, वह जीवन में खूब तरक्की करते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में राजसुख मिलता है। ऐसे लोगों को धन-दौलत की कमी नई रहती है।
Tags:    

Similar News

-->