Janmashtami पर करे बांसुरी के आसान उपाय, खत्म हो जाएगी सारी परेशानियां

Update: 2024-08-25 11:58 GMT
Janmashtami ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन कृष्ण जन्माष्टमी को बहुत ही खास माना गया है जो कि भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण को समर्पित दिन है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी शुभ दिन पर भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। जिसे देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी के तौर पर जाना जाता है इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना और व्रत का विधान होता है।
मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से प्रभु का आशीर्वाद मिलता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है इस साल यह पर्व 26 अगस्त दिन सोमवार को देशभर में मनाया जाएगा। इस शुभ दिन पर भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है मान्यता है कि इस दिन बाल गोपाल की पूजा करने से जीवन के दुखों का अंत हो जाता है साथ ही अगर जन्माष्टमी के दिन बांसुरी से जुड़े उपायों को किया जाए तो समस्याओं का भी अंत हो जाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बांसुरी के आसान उपाय बता रहे हैं।
बांसुरी के आसान उपाय—
अगर आप किसी मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं और राहत पाना चाहते हैं तो ऐसे में आप घर या फिर कार्यक्षेत्र के मुख्य द्वार पर दो दो बांसुरी लटका दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से वहां की नकारात्मकता समाप्त हो जाती है और व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है साथ ही सकारात्मकता बनी रहती है।
अगर आप लंबे वक्त से कर्ज का बोझ उठा रहे हैं और आर्थिक पक्ष को सुधारना चाहते हैं तो आप घर के मंदिर में एक बांसुरी जरूर लटका दें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आती है साथ ही भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से आर्थिक पक्ष मजबूत होता है और कर्ज भी उतर जाता है। इसके साथ ही घर या काम धंधे पर लगी बुरी नजर भी दूर हो जाती हैं।
Tags:    

Similar News

-->