गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित करें, बप्पा को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये काम

अनंत चतुर्दशी के पावन दिन 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव का समापन होता है। भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं। भगवान गणेश की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

Update: 2021-09-18 15:51 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। anant chaturdashi and ganesh visarjan 2021 : अनंत चतुर्दशी के पावन दिन 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव का समापन होता है। भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं। भगवान गणेश की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। अनंत चतुर्दशी के पावन दिन गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित की गई प्रतिमा का विर्सजन किया जाता है। इस पावन दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए ये काम जरूर करें।

दूर्वा घास
भगवान गणेश को दूर्वा घास काफी पसंद होती है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति गणपती महाराज को दूर्वा अर्पित करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और जीवन आनंद से भर जाता है। आप रोजाना भी भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित कर सकते हैं।
रविवार के दिन सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें 19 सितंबर का राशिफल
मोदक
गणेश जी को मोदक अतिप्रिय होते हैं। आप इस दिन भगवान गणेश को मोदक का भोग भी लगा सकते हैं। धार्मिक शास्त्रों में मोदक को ब्रह्म के समान बताया गया है।
सिंदूर
भगवान गणेश को सिंदूर पसंद होता है। गणेश जी को सिंदूर का तिलक भी अवश्य लगाएं। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। भगवान गणेश को तिलक लगाने के बाद अपने माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं।
आने वाले 63 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी गुरु कृपा, मनाएंगे जश्न, खूब मिलेगा मान- सम्मान
घी
भगवान गणेश को घी काफी पसंद है। भगवान गणेश की पूजा में घी को जरूर शामिल करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घी को पुष्टिवर्धक और रोगनाशक कहा जाता है। जो व्यक्ति भगवान गणेश की पूजा घी से करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।


Tags:    

Similar News