अंक राशिफल: 17 अक्टूबर 2020

अंको का राशिफल

Update: 2020-10-17 01:46 GMT

अंक राशिफल 

प्रयास और मेहनत वाला समय होगा। जितना संभव हो सके तो व्यर्थ की बातों से खुद को बचाकर रखना चाहिए। इस समय किसी सहयोगी की मदद से काम पूरे हो पाएंगे। आपका दिन आज खुशनुमा बीतेगा और मन प्रसन्‍न रहेगा।

2:

आर्थिक रूप से प्रयास का दिन है। खर्च अधिक रहने वाले हैं। मित्रता के लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा और सभी कार्य पूर्ण होंगे। आज आप कुछ ट्रैवलिंग के मूड में दिखाई दे रहे हैं और आपका घूमने का प्‍लान भी सफल रहेगा। दूसरों की बातों से आप काफी प्रभावित होंगे।

3:

प्रेम संबंधों में चला आ रहा तनाव अभी कुछ परेशान कर सकता है। इस समय जितना संभव हो शांति से काम करें ओर अपने लिए फालतू के पंगों से बचें। किसी की बात आपका मन दुखा सकती है। बेहतर होगा कि अपने काम पर फोकस करें और आगे बढ़ें।

4:

सरकारी पक्ष की ओर से बात सही से न बन पाने के कारण मुश्किल हो सकती है। काम के क्षेत्र में विवाद और समझौते की स्थिति रहेगी। भागदौड़ के कारण परेशान होंगे और मन शरीर से भी आप अस्‍वस्‍थ महसूस कर सकते हैं। कोई बात आपको मन ही मन परेशान कर रही है।

5:

आप आज अपने बॉस के साथ कुछ नए मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। इस समय आपको कुछ अचानक से सिर दर्द या फिर थकान का अनुभव भी हो सकता है। किसी बात से आपका मूड खराब हो सकता है। घर में भी आपको कोई अच्‍छा नहीं लगेगा। मन बेचैन हो सकता है।

6:

किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है। अनुकूल परिणाम पाने के लिए अपनी मेहनत को बढ़ाना होगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। आपको अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त होंगे।

7:

प्यार को लेकर आज आपको साथी से कुछ धोखा मिल सकता है। अपनी भावनाओं को खुद पर हावी होने से बचाने की जरूरत है। लोगों पर ज्यादा भरोसे से बचें और किसी की भावनाओं को आहत न करें।

8:

अभी के समय मेहनत अधिक होगी लेकिन निराश न हों स्थिति आपके पक्ष में ही रहेगी। आर्थिक लाभ के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। सब कुछ आपकी सोच के हिसाब से होने से मन प्रसन्‍न रहेगा।

9:

किसी भी प्रकार के शार्टकट से बचें, दिन का कुछ समय अपनों के साथ बिताना ज्यादा अच्छा रहेगा। अपने कामों को दूसरों पर टालना भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। काम को समय पर पूरा करने में ही समझदारी है।

Tags:    

Similar News

-->