मूलांक 1 : जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें
आज के दिन मूलांक 1 वालों के लिए थोड़ा धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ना आवश्यक होगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। संभव हो, तो इस समय बड़े फैसले टालें। सहकर्मियों का साथ तालमेल बनाए रखना बेहतर होगा। शांति के साथ आगे बढ़ने से आपको अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। तनाव लेने के बजाए अपनों से मन की बात शेयर करने से अच्छा महसूस करेंगे।
मूलांक 2 : लाभ के मिलेंगे मौके
यह दिन मूलांक 2 वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ का अच्छा मौका मिल सकता है। ऐसे में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर फैसले लेने से लाभ होगा। आपके कुछ अटके काम भी आज पूरे होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, पारिवारिक जीवन में रिश्तों में कुछ दूरियां आ सकती हैं, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ने की आशंका है।
मूलांक 3 : यात्रा के बन रहे योग
आज के दिन मूलांक 3 वालों को काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आसपास के लोगों से मेलजोल बढ़ाने से आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। हालांकि, शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों पर पढ़ाई का तनाव अधिक रह सकता है। किसी का सहयोग मिलने से राहत महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।
मूलांक 4 : मेहनत भरा रहेगा दिन
आज मूलांक 4 वाले जातक जरूरी कार्यों को पूरा करने में अधिक व्यस्त रहेंगे। लेकिन जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से बचें, अन्यथा आपकी सेहत पर भी प्रभाव पड़ सकता है। वर्कप्लेस में मेहनत भरा दिन रहेगा। अपेक्षित लाभ न मिलने से थोड़े निराश हो सकते हैं, लेकिन आने वाले समय में मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आपको कहीं से कोई मुनाफा होने के भी संकेत हैं।
मूलांक 5 : धैर्य के साथ लें फैसले
आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने काम पूरे करने में किसी का सहयोग मिल सकता है। लेकिन कुछ मामलों में उलझन की स्थिति बन सकती है। ऐसे में धैर्य के साथ सही फैसला लेना आवश्यक होगा। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ था, तो वह अब आगे बढ़ सकता है। लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों में वाणी पर संयम रखें।
मूलांक 6 : सोच-समझकर लें निर्णय
यह दिन मूलांक 6 वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना आवश्यक होगा। जल्दबाजी में निर्णय करने से नुकसान हो सकता है। हालांकि, शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपने विषयों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। किसी भी व्यक्ति से बहस या विवाद से बचें। जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताने से अच्छा महसूस करेंगे।
मूलांक 7 : अधूरे काम हो सकते हैं पूरे
आज का दिन मूलांक 7 वालों के लिए कई मामलों में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आपको अपनी बातचीत करने की कला से लाभ होगा। बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलने से आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक माहौल आज शांतिपूर्ण और सामान्य रहेगा। कुछ समय एकांत में बिता सकते हैं।
मूलांक 8 : मेहनत से बनेंगे रुके काम
आज मूलांक 8 वाले जातकों को भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही, मेहनत से आपके रुके हुए काम बन सकते हैं। लेकिन कुछ मामलों में सतर्क रहना आवश्यक होगा। अपनी सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें। खानपान पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। परिवार के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।
मूलांक 9 : आय और व्यय के बीच बनाएं संतुलन
आज के दिन मूलांक 9 वालों को आर्थिक क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। किसी भी अनावश्यक खर्चे से बचें। आपको कुछ कार्यों में आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि, मित्रों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत महसूस करेंगे। मानसिक शांति के लिए कुछ देर मेडिटेशन करना बेहतर रहेगा।