December Pradosh ज्योतिष न्यूज़ : दिसंबर 2026 का पहला प्रदोष व्रत मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाएगा। इस बार यह व्रत रविवार को पड़ने के कारण रवि प्रदोष कहलाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से आराधना करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन शोभन और अतिगण्ड योग का संयोग भी बन रहा है। आइए जानते हैं दिसंबर के पहले प्रदोष व्रत की सही तारीख, पूजा का समय और इसका
धार्मिक महत्व
।
दिसंबर 2026 में पहला प्रदोष व्रत कब है?
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 दिसंबर 2026 को रात 12 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 7 दिसंबर को देर रात 2 बजकर 22 मिनट पर होगा। उदयातिथि और प्रदोष काल में पूजा के महत्व को ध्यान में रखते हुए यह व्रत 6 दिसंबर, रविवार को रखा जाएगा। रविवार के दिन पड़ने के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाता है।
रवि प्रदोष व्रत 2026 पूजा मुहूर्त
रवि प्रदोष के दिन भगवान शिव की पूजा के लिए शाम का समय विशेष माना गया है। 6 दिसंबर को पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 24 मिनट से रात 8 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इस तरह भक्तों को शिव आराधना के लिए कुल 2 घंटे 43 मिनट का समय मिलेगा।
इस दिन अन्य शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं:
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:11 बजे से 6:06 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
निशिता मुहूर्त: रात 11:45 बजे से 12:40 बजे तक
6 दिसंबर को सूर्योदय सुबह 7 बजे और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 24 मिनट पर होगा। सूर्यास्त के साथ ही प्रदोष काल शुरू हो जाएगा। इस दिन चंद्रमा तुला राशि में और सूर्य वृश्चिक राशि में स्थित रहेंगे।
शोभन योग में रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत
इस बार रवि प्रदोष व्रत पर शोभन योग का संयोग बन रहा है। यह योग सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अतिगण्ड योग शुरू हो जाएगा। वहीं, स्वाति नक्षत्र सुबह से लेकर देर रात 1 बजकर 38 मिनट तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद विशाखा नक्षत्र आरंभ होगा।
प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए विशेष फलदायी माना गया है। मान्यता है कि त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष काल में महादेव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस व्रत के प्रभाव से जीवन की बाधाएं दूर होने और सुख-शांति का आगमन होने की मान्यता है। श्रद्धालु संतान सुख, अच्छे स्वास्थ्य, धन-संपत्ति और समृद्धि की कामना से भी यह व्रत रखते हैं।
Tags: