नवरात्र में की जाती है देवी के नौ रूपों की पूजा

Update: 2024-04-09 06:19 GMT
नई दिल्ली : सनातन धर्म में नवरात्र के समय को बहुत ही पवित्र और विशेष माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में मुख्य रूप से 2 बार नवरात्र मनाए जाते हैं। वहीं, चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र की शुरुआत मानी जाती है। आइए जानते हैं कि नवरात्र के कौन-से दिन किस रंग का प्रयोग लाभकारी माना जाता है।
ये हैं नवरात्रि के नौ रंग (Colours of Navratri)
नवरात्रि का पहला दिन - 09 अप्रैल 2024, मंगलवार
रंग - लाल
मंगलवार से नवरात्रि उत्सव की शुरुआत हो रही है। ऐसे में यदि आप इस दिन पूजा में अधिक-से-अधिक लाल रंग का प्रयोग करते हैं तो इससे आपको विशेष लाभ देखने को मिल सकता है। सनातन धर्म में लाल रंग उत्साह एवं प्रेम का प्रतीक माना गया है, तथा माता के चढ़ावे में लाल चुनरी भी प्रिय मानी गई है।
नवरात्रि का दूसरा दिन - 10 अप्रैल 2024, बुधवार
रंग -
बुधवार को नवरात्रि का दूसरा दिन है। इन दिन नीले रंग का प्रयोग करना शुभ माना गया है। यह रंग समृद्धि एवं शांति का प्रतिनिधित्व करता है।
नवरात्रि का तीसरा दिन - 11 अप्रैल 2024, गुरुवार
रंग - पीला
नवरात्र में गुरुवार को पीले रंग के वस्त्र धारण करना बहुत ही शुभ माना गया है। यह रंग ऊष्मा का प्रतीक है, ऐसे में नवरात्रि का तीसरे दिन पर माता के शृंगार में भी पीले रंग का प्रयोग करें और पूजा पर पीले रंग के वस्त्र धारण करें। ऐसा करने से आपके जीवन में एक सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
नवरात्रि का चौथा दिन 12 अप्रैल 2024, शुक्रवार
रंग - हरा
हिंदू धर्म में हरा रंग प्रकृति का प्रतीक माना गया है। वहीं हरा रंग जीवन में नई शुरुआत का भी प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में शुक्रवार के दिन यानी नवरात्र के चौथे दिन पर पूजा के दौरान हरे रंग का प्रयोग जरूर करें। ऐसा करने से आपको देवी की कृपा से आपके जीवन मे से सुख-शांति बनी रहेगी।
नवरात्रि का पांचवा दिन - 13 अप्रैल 2024, शनिवार
रंग - स्लेटी
स्लेटी रंग संतुलित विचारधारा का प्रतीक है। साथ ही यह रंग व्यक्ति को व्यावहारिक एवं सरल बनने के लिए प्रेरित करता है। ऐसें में नवरात्रि के पांचवें दिन यानी शनिवार को इस रंग का प्रयोग करके आप जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।
नवरात्रि का छठा दिन - 14 अप्रैल 2024, रविवार
रंग - नारंगी
माना जाता है कि नवरात्रि के छठे दिन पूजा के दौरान नारंगी रंग के वस्त्र धारण करने से देवी प्रसन्न होती हैं और साधक पर अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं। साथ ही यह रंग मन में ऊर्जा का संचार करता है और उत्साह जगाए रखता है। वहीं नारंगी रंग जीवन में सकारात्मकता लाने में भी सहायक है।
नवरात्रि का सांतवा दिन - 15 अप्रैल 2024, सोमवार
रंग - सफेद
हिंदू धर्म में श्वेत या सफेद रंग को शुद्धता व सरलता का पर्याय माना गया है। ऐसे में देवी की कृपा प्राप्ति के लिए नवरात्रि में सोमवार के दिन सफेद रंग के परिधान धारण करें। इससे साधक को आत्म शान्ति एवं सुरक्षा का अनुभव होता है।
नवरात्रि का आठवां दिन 16 अप्रैल 2024, मंगलवार
रंग - गुलाबी
नवरात्रि का आठंवे दिन गुलाबी रंग का इस्तेमाल करना बहुत ही शुभ माना गया है। यहां गुलाबी रंग प्रेम, स्नेह और सद्भाव का प्रतीक है। साथ ही यह रंग सद्भाव का प्रतीक है, इसलिए नवरात्र में इस रंग का प्रयोग आपको रिश्तों को जोड़ने में मदद कर।
नवरात्रि का नौवां दिन - 17 अप्रैल 2024, बुधवार
रंग - आसमानी नीला
आसमानी नीला रंग प्रकृति की विशालता एवं अखंडता का प्रमाण है। ऐसे में नवरात्र में बुधवार के दिन आप इस रंग का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपको जीवन में शांति और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।
Tags:    

Similar News