Navratri 2025 Remedies: नवरात्रि का प्रत्येक दिन देवी के अलग-अलग स्वरूप की उपासना को समर्पित होता है। इसमें अष्टमी तिथि को विशेष रूप से शुभ और फलदायी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि इस दिन मां दुर्गा की आराधना करने से भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बरसती है। अष्टमी के दिन देवी के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि महागौरी की कृपा से जीवन की कठिनाइयां दूर होती हैं और रुके हुए कार्य पूर्ण होते हैं। जो साधक निष्ठा और भक्ति से मां की साधना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं धीरे-धीरे पूरी हो जाती हैं।
विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के उपाय:
बहुत से लोगों के जीवन में विवाह से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं। यदि बार-बार शादी की बात बनते-बनते बिगड़ जाती है या लंबे समय से रिश्ते में रुकावट आ रही हो, तो अष्टमी पर विशेष उपाय करना लाभकारी माना गया है।
इसके बाद 108 बार यह मंत्र जप करें “ॐ कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि। नंदगोपसुतं देवि पतिं मे कुरु ते नमः।।”
साथ ही अष्टमी पर कन्याओं को भोजन कराना, उन्हें लाल चुनरी और चूड़ियां भेंट करना भी अत्यंत शुभ फलदायी होता है।
माना जाता है कि इस उपाय से विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं और शीघ्र विवाह योग बनता है।
नौकरी और व्यापार से जुड़ी समस्याओं के लिए उपाय:
यदि आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं और सफलता नहीं मिल रही है, तो अष्टमी के दिन आप कुछ विषेश उपाय करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
महाअष्टमी के दिन मां महागौरी को सफेद पुष्प और नारियल अर्पित करें।
108 बार यह मंत्र जपें “ॐ देवी महागौर्यै नमः।।”
इस दिन मां को दूध से बने व्यंजन का भोग और जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र व मिठाई दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है।
ऐसा करने से करियर में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं और नए अवसर प्राप्त होते हैं।
Tags: