घर पर जरूर रखें फेंगशुई ऊंट, मिलेगी आर्थिक लाभ

चीन में वास्तुशास्त्र के विज्ञान को फेंगशुई के नाम से जाना जाता है। फेंगशुई के माध्यम से हम अपने घर, ऑफिस की चीजों को व्यवस्थित कर जीवन में सफलता और सकारात्मकता पा सकते हैं।

Update: 2021-06-22 02:52 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क|  चीन में वास्तुशास्त्र के विज्ञान को फेंगशुई के नाम से जाना जाता है। फेंगशुई के माध्यम से हम अपने घर, ऑफिस की चीजों को व्यवस्थित कर जीवन में सफलता और सकारात्मकता पा सकते हैं। फेंगशुई में प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक दोनों तरह की वस्तुओं के संयोजन से जीवन को व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जाता है। ऐसी ही एक चीज है,फेंगशुई ऊंट जिसके इस्तमाल से व्यापार और नौकरी में तरक्की पाई जा सकती है। इसे घर पर रखने से धन लाभ या आर्थिक उन्नति होती है। आइए जानते हैं फेंगशुई ऊंट के बारे में और इसका प्रभाव..

व्यापार और नौकरी में तरक्की
फेंगशुई में ऊंट को संघर्ष और कड़ी मेहनत का प्रतीक माना जाता है, जो विषम परिस्थितियों में भी सफलता अर्जित करता है। फेंगशुई के अनुसार अगर आपके ऑफिस या कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति रहती है या काम का माहौल अच्छा नहीं रहता तो कार्यस्थल पर फेंगशुई ऊंट की मूर्ति रखनी चाहिए। इससे तनाव का महौल सही होगा तथा कर्मचारियों का मन काम में लाएगा जो व्यापार में तरक्की लाएगा।
धनलाभ या आर्थिक उन्नति
घर में फेंगशुई ऊंट के जोड़े की मूर्ति या तस्वीर को ड्राईंग रूम या लिविंग रूम के उत्तर-पश्चिम कोने में रखने से धन लाभ के संयोग बनते हैं। घर में फेंगशुई ऊंट की मूर्ति रखने से घर का माहौल खुशनुमा रहता है, घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है। जो आपकी आर्थिक उन्नति के द्वार खोलती है।
करियर और शिक्षा में सफलता
करियर या शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए अपने स्टडी रूम में फेंगशुई ऊंट की मूर्ति या फोटो रखनी चाहिए। इससे मन-मष्तिस्क शान्त रहता है तथा सही डायरेक्शन में फोकस करने में मदद मिलती है तथा कठिन संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। जिससे करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना आसान हो जाता है।


Tags:    

Similar News

-->