Mokshada Ekadashi 2025 Upay : मोक्षदा एकादशी की शाम इन 5 स्थानों पर जलाएं दीपक,मिलेगी दोगुनी तरक्की
Mokshada Ekadashi 2025 Upay : हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। साथ ही, इस व्रत को करने से जातक और उनके पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। ज्योतिषशास्त्र में एकादशी तिथि के लिए कई ऐसे सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। अगर इस शुभ तिथि पर शाम के समय कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाया जाए, तो इससे पैसों की तंगी से राहत मिल सकती और साथ ही जीवन में दोगुनी तरक्की प्राप्त हो सकती है। तो आइए जानते हैं की मोक्षदा एकादशी के दिन किन-किन 5 स्थानों पर दीपक जरूर जलाना चाहिए।
मोक्षदा एकादशी के दिन शाम को प्रदोष काल में पूजा के समय एक दीपक अपने घर के मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के सामने जरूर जलाना चाहिए। साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करें। ऐसा करने से परिवार के सभी सदस्यों पर विष्णुजी और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति भी बनी रहती है। मोक्षदा एकादशी के दिन दीपक का उपाय करने से जातक को जीवन और घर में चल रही कई समस्याओं से निजात मिल सकती है।
घर के आंगन में जलाएं दीपक:
हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में इस दिन शाम को प्रदोष काल में एक दीपक अपने घर के आंगन में भी अवश्य जलाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही, अगर घर में छोटी-छोटी बातों पर क्लेश होता है या तनाव का माहौल बना रहता है तो आंगन में दीपक जलाने के साथ-साथ पूजा के समय कपूर जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से गृह क्लेश से मुक्ति मिल सकती है और आसपास का वातावरण भी सकारात्मक होता है।
किसी पवित्र नदी के पास जलाएं दीपक:
माना जाता है कि मोक्षदा एकादशी के दिन शाम के समय एक दीपक किसी पवित्र नदी के पास जलाना चाहिए। ऐसा करने से जातक के जीवन में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही, पितरों के नाम से भी एक दीपक अवश्य जलाएं। इस सरल उपाय से पितरों का आशीर्वाद मिल सकता है और उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, जातक को जीवन के जीवन में तरक्की के मार्ग खुलने लगते हैं। दीपक का यह उपाय करने से कारोबार में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं और उन्नति प्राप्त होती है।
तुलसी के पास जलाएं दीपक:
मोक्षदा एकादशी की शाम एक दीपक तुलसी के पौधे के पास जलाना चाहिए क्योंकि, तुलसी को माता लक्ष्मी का रूप माना गया है। ऐसे में वहां दीपक जलाने से धन की देवी लक्ष्मीजी की कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही, अगर आप पैसों से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं तो उससे भी राहत मिल सकती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। एकादशी तिथि को दीपक जलाते समय मन में अपनी इच्छा बोलनी चाहिए। इससे घर की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है और जातक को फिजूलखर्ची से भी राहत मिल सकती है।
मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक:
ज्योतिषशास्त्र में शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाने का खास महत्व बताया गया है। ऐसा करने से घर से नकारात्मक शक्तियां और ऊर्जाएं दूर होती हैं। साथ ही, घर में माता लक्ष्मी का वास होता है और परिवार के सदस्यों को जीवन में तरक्की प्राप्त हो सकती है। ऐसे में मोक्षदा एकादशी के दिन एक शाम को प्रदोष काल में एक दीपक मुख्य द्वार पर भी अवश्य जलाना चाहिए। इससे आसपास का वातावरण सुखद होता है और परिवार में आपसी प्रेम बढ़ता है।