Mohini Ekadashi Vrat 2025: मोहिनी एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार
Mohini Ekadashi Vrat 2025: हर महीने में दो एकादशी पड़ती हैं और सबको अलग-अलग नामों से जाना जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। प्रत्येक एकादशी को भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखने की परंपरा है। आज मोहिनी एकादशी के दिन व्रत रखने से व्यक्ति को समस्त मोह बंधनों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में एक के बाद एक तरक्की करता चला जाता है। इस साल मोहिनी एकादशी का व्रत 8 मई को रखा जाएगा। इस दिन इन चीजों का दान करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी के दिन क्या-क्या चीजों का दान करना चाहिए।
वस्त्र
मोहिनी एकादशी के दिन वस्त्र का दान करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। एकादशी के दिन गरीब और जरूरतमंदों को वस्त्र का दान जरूर करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
गुड़ का दान
मोहिनी एकादशी के दिन गुड़ का दान जरूर करें। गुड़ का दान करने से जीवन में समृद्धि और संपन्नता आती है।
अन्न का दान
मोहिनी एकादशी के दिन गरीब और जरूरतमंदों को अन्न का दान करें। अन्न का दान करने से घर पर माता लक्ष्मी और विष्णु जी की विशेष कृपा बनी रहती है और धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है।
मोहिनी एकादशी के दिन अपनी क्षमतानुसार गरीबों को धन का दान करें। एकादशी के दिन धन का दान करने से आर्थिक संबंधी परेशानी से छुटकारा मिलता है।
इन चीजों का भी दान करें
मोहिनी एकादशी के दिन जल, घड़ा, फल, अनाज और मिठाई का दान करें। एकादशी के दिन इन चीजों का दान करना भी बहुत शुभ माना गया है। तो मोहिनी एकादशी के दिन इन वस्तुओं का भी दान करें।