Mercury-Venus Transit : जनवरी में बुध-शुक्र की चाल इन 3 राशि वालों को बनाएगी मालामाल, पैसा ही पैसा मिलेगा

एक ही राशि में बुध और शुक्र की युति बनाना बेहद ही लाभदायक मानी जाती है। जहां 7 जनवरी को रात 10 बजकर 04 मिनट पर धनु राशि में बुध प्रवेश करने वाले हैं वहीं, शुक्र ग्रह गोचर करते हुए जनवरी 18, बृहस्पतिवार को 09:05 पी एम पर धनु राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में …

Update: 2024-01-07 03:07 GMT

एक ही राशि में बुध और शुक्र की युति बनाना बेहद ही लाभदायक मानी जाती है। जहां 7 जनवरी को रात 10 बजकर 04 मिनट पर धनु राशि में बुध प्रवेश करने वाले हैं वहीं, शुक्र ग्रह गोचर करते हुए जनवरी 18, बृहस्पतिवार को 09:05 पी एम पर धनु राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में धनु राशि में बुध और शुक्र की युति बनने से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होने वाला है। इसलिए आइए जानते हैं बुध और शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग किन राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है-

मेष राशि
बुध और शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग मेष राशि के कुछ लोगों को धनवान बना सकता है। उद्योगपतियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। धन का आगमन होगा और कर्ज से मुक्ति पा सकेंगे। फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह समय निवेश के तौर पर भी शुभ माना जा रहा है।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुध और शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग लाभदायक माना जा रहा है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है। जीवन में आ रही तकलीफें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। खुद को तनाव मुक्त और खुश रखने के लिए प्रकृति में समय बिताएं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

सिंह राशि
बुध और शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग सिंह राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहने वाला है। सरकारी नौकरी करने वालों को कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार की स्थितियां दुरुस्त रहने वाली है। आर्थिक स्थितियों में पहले के मुकाबले सुधार नजर आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। पूजा-पाठ में मन लगाए रखना बेहतर रहेगा।

Similar News