बुध हो रहे हैं मकर राशि में मार्गी, तो किन राशि को होगा फायदा

सूर्य के सबसे करीब बुध ग्रह को माना जाता है। वहीं भारतीय ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी,बुद्धि और संचार कौशल का ग्रह माना जाता है।

Update: 2022-01-28 15:29 GMT

Budh Margi 2022: सूर्य के सबसे करीब बुध ग्रह को माना जाता है। वहीं भारतीय ज्योतिष में बुध ग्रह को वाणी,बुद्धि और संचार कौशल का ग्रह माना जाता है। बता दें, बुध के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है, वहीं बुध के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार इस माह में बुध ग्रह की चाल बहुत अनियमित रही है। उनके अनुसार बुध ग्रह का 68 दिन से मकर राशि में भ्रमण कर रहे हैं। इसमें 15 जनवरी को बुध ग्रह मकर राशि में ही वक्री हुए थे जो 4 फरवरी को पुनः मार्गी होंगे।

बता दें, 6 मार्च को बुध ग्रह मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 4 फरवरी से बुध का मार्गी होना से 5 राशियों के लिए शुभ होगा। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए क्या लाभदायक होता और कितना नुकसान होगा।
कन्या (Virgo): कन्या राशि के जातकों के लिए बुध प्रथम/लग्न और दसवें भाव के स्वामी हैं और यह उनके पांचवें भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में जो भी लोग इस राशि के हैं, उन्हें अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। ऑफिस में गलतियां करने से बचें। कोई भी ऐसा काम ना करें, जिससे आपकी इमेज पर प्रभाव पड़े।
वहीं अगर पर्सनल जीवन की बात की जाए तो आपके पार्टनर से कुछ अनबन की संभावनाएं हो सकती है। वहीं पारिवरिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। इस दौरान प्रतिदिन भगवान विष्णु का जाप करें।
वृश्चिक (Scorpius): वृश्चिक राशि के लोगों के लिए बुध आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और यह उनके तीसरे भाव में मार्गी होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। उनके ऊपर नौकरी का दबाव बना रहेगा। उनके मन में नौकरी को बदलने का ख्याल आते रहेंगे। ऐसे में इस राशि के लोगों को सलाह दी जाती है कि वह संयम से काम लें। वहीं इन राशि के लोगों को धन का लाभ कम और नुकसान ज्यादा होगा। इस राशि को लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए।
धनु (Sagittarius): धनु राशि के लोगों के लिए बुध सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं और यह उनके दूसरे भाव में मार्गी होंगे। इस राशि के लोगों को आर्थिक समस्याओं से गुज़रना पड़ सकता है। अगर वह अपना कार्य समय पर पूरा नहीं करते हैं तो उनके इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।


Tags:    

Similar News

-->