Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर भोलेनाथ पर अभिषेक कर अर्पित करें ये 4 चमत्कारी पत्ते

Update: 2026-01-18 04:47 GMT
Mauni Amavasya 2026: माघ महीने की अमावस्या तिथि पर मौनी अमावस्या व्रत रखा जाता है. मौनी अमावस्या पर मौन रहकर स्नान, दान करने रा विधान है. ऐसा करने से कई गुना अधिक फल प्राप्ति होती है. मौनी अमावस्या पर शिव जी की विधि-विधान से उपासना करने से भाग्य खुल जाते हैं. इस दिन शिवलिंग पर अगर 4 चमत्कारी पत्ते अर्पित करें तो भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होकर कृपा करेंगे. आइए जानें ये 4 पत्ते कौन से हैं जिन्हें शिवमंदिर में जातक अर्पित करने शुभ होता है|
आक के पत्ते:
मौनी अमावस्या तिथि पर अगर शिव जी की विशेष पूजा करें, शिवलिंग पर अभिषेक कर आक के पत्ते चढ़ाएं तो शिव जी अति प्रसन्न हो जाएंगे. आक के पेड़ और फूल शिव जी को चढ़ाने का विधान है. इससे भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं|
भगवान शिव की आराधना करने से जीवन के कष्ट दूर तो होते हैं लेकिन अगर शिवलिंग पर अपामार्ग के पत्तों को अर्पित करें तो उनकी कृपा और भी जल्दी मिलती है. शिवलिंग पर अपामार्ग के पत्ते अर्पित करने से भक्त के सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और भाग्य खुल जाते हैं. मोक्ष के रास्ते भी खुल जाते हैं|
शमी के पत्ते:
हिंदू धर्म में शमी के पत्ते को अति पवित्र मानते हुए पूजा पाठ के कार्य में शामिल किया जाता है. शिवजी प्रसन्न करने के लिए मौनी अमावस्या पर अगर शिवलिंग पर शमी के पत्ते अर्पित करें तो जीवन के सभी दुखों का नाश होता है और शिव जी भक्त पर कृपा बरसाते हैं|
भगवान शिव को बेलपत्र अति प्रिय है, ऐसे में मौनी अमावस्या पर शिवालय जाकर शिवलिंग पर भक्तिभाव से अगर बेलपत्र चढ़ाए तो इसके शुभ प्रभाव जल्दी ही दिखने लगेंगे. स्नानादि कर साफ वस्त्र पहने और फिर शिवालय में जाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें और बेलपत्र अर्पित करें. जीवन की सभी बाधाओं का अंत होगा और आर्थिक तंगी दूर होगी|
Tags:    

Similar News