Masik Durgastami 2025: 1 अगस्त को रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, यहां पढ़ें पूजा विधि
Masik Durgastami 2025: मासिक दुर्गाष्टमी व्रत हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। यह व्रत देवी दुर्गा को समर्पित है। इस दिन देवी दुर्गा की पूजा की जाती है और इस व्रत को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यह व्रत रखना अत्यंत शुभ और फलदायी होता है, ऐसा करने से घर में सकारात्मकता का वास होता है और सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं।
वर्ष 2025 में श्रावण मास की दुर्गाष्टमी 1 अगस्त, शुक्रवार को मनाई जाएगी। दुर्गाष्टमी व्रत हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भक्त दुर्गा माता की पूजा करते हैं और पूरे दिन उनका व्रत रखते हैं।
मासिक दुर्गाष्टमी तिथि अगस्त 2025:
श्रावण मास की शुक्ल अष्टमी 1 अगस्त को प्रातः 04:58 बजे से प्रारंभ होगी, जबकि यह तिथि 2 अगस्त को प्रातः 07:23 - 07:23 बजे तक रहेगी।
मासिक दुर्गाष्टमी पूजन विधि:
मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ़ कपड़े पहनें।
घर के मंदिर की सफाई करें और गंगाजल छिड़क कर उसे शुद्ध करें।
माँ दुर्गा की मूर्ति या चित्र स्थापित करें, दीपक जलाएँ और व्रत का संकल्प लें।
माँ दुर्गा को लाल वस्त्र, लाल फूल, सिंदूर, कुमकुम, अक्षत, चूड़ियाँ और सोलह श्रृंगार की वस्तुएँ अर्पित करें।
माँ दुर्गा को फल, मिठाई, पंचामृत या अपनी पसंद का भोग अर्पित करें।
इस दिन दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती या "ॐ दुं दुर्गाये नमः" मंत्र का जाप करें।
दुर्गा माता की आरती करें।
दुर्गा अष्टमी के दिन व्रत रखने वालों को केवल सात्विक भोजन करना चाहिए और माँ दुर्गा का ध्यान करना चाहिए। साथ ही, इस दिन दान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। दुर्गाष्टमी के दिन ज़रूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र या अन्य आवश्यक वस्तुएँ दान करना शुभ माना जाता है।