Masik Durga Ashtami :  द्रिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि 3 जुलाई 2025 गुरुवार को पड़ रही है, जबकि नवमी तिथि की पूजा 4 जुलाई 2025 शुक्रवार को संपन्न होगी। इन पावन तिथियों पर मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाती है और भक्त व्रत भी रखते हैं। कई भक्त अष्टमी और नवमी को कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराते हैं। अष्टमी पर कन्या पूजन करने वाले भक्त उसी दिन कलश विसर्जन भी कर सकते हैं।
लौंग से करें उपाय:
मासिक दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। इस दिन मां को प्रसन्न करने और अपने जीवन से आर्थिक संकट दूर करने के लिए एक खास उपाय किया जा सकता है, जिसमें लौंग का प्रयोग किया जाता है।
धन संबंधी बाधाएं दूर होंगी:
पूजा विधि के अनुसार मां दुर्गा की पूजा करते समय उन्हें दो लौंग का जोड़ा अर्पित करें जिसमें एक फूल (लौंग के डंठल से जुड़ा कली वाला भाग) बना हो। इस जोड़े को माता के चरणों में श्रद्धा और कामना के साथ अर्पित करें। माना जाता है कि यह उपाय देवी को बहुत प्रिय है और इससे व्यक्ति के जीवन में धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं।
इस उपाय से आर्थिक समृद्धि आएगी:
पूजा समाप्त होने के बाद इन दो लौंग को वापस ले लें और इन्हें अपने घर की तिजोरी, कैश बॉक्स या उस स्थान पर रख दें जहां आप धन से जुड़ी चीजें रखते हैं। यह उपाय न केवल आर्थिक समृद्धि को आकर्षित करता है, बल्कि घर में स्थिरता और शांति भी बनाए रखता है।
ऐसे दूर होगी धन की कमी:
अगर आप लंबे समय से धन की कमी, आय में रुकावट या खर्चों पर नियंत्रण न होने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो यह छोटा सा उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। भक्ति, विश्वास और नियमित विश्वास के साथ किए जाने पर लौंग का यह उपाय सकारात्मक परिणाम देता है।
उपाय के साथ संयमित जीवनशैली, सकारात्मक सोच और नियमित पूजा-पाठ भी जरूरी है, तभी इसका पूरा असर दिखेगा। इस दुर्गाष्टमी पर मां दुर्गा की कृपा पाने और अपने घर में लक्ष्मी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए यह सरल उपाय आजमाएं।
Tags: