Masik Durg Ashtami 2025: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, देवी मां बरसाएंगी कृपा
Masik Durg Ashtami 2025: सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का बहुत खास महत्व है। पंचांग के अनुसार, माघ माह में मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व 05 फरवरी यानी आज के दिन मनाया जा रहा है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि इस दिन मां दुर्गा की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने और व्रत रखने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने के साथ उनके मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी और जीवन में सफलता के रास्ते खुलते हैं। तो आइए जानते हैं मां दुर्गा के मंत्रों के बारे में-
मां दुर्गा के मंत्र
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता,
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।
दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः। सवर्स्धः स्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासि।।
दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके। मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय।।
ॐ जटा जूट समायुक्तमर्धेंन्दु कृत लक्षणाम|
लोचनत्रय संयुक्तां पद्मेन्दुसद्यशाननाम॥
मां दुर्गा के मंत्रों का फल एवं लाभ
मां दुर्गा की कृपा से जीवन में सफलता और समृद्धि आती है।
सभी प्रकार के संकट और नकारात्मक ऊर्जाएं समाप्त होती हैं।
हर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।